{"_id":"687bb3bcb3c6678d7b0059af","slug":"video-traffic-mitra-yojana-in-gurugram-volunteer-work-with-traffic-police-2025-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में ट्रैफिक मित्रा योजना, यातायात पुलिस के साथ स्वेच्छा से काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में ट्रैफिक मित्रा योजना, यातायात पुलिस के साथ स्वेच्छा से काम
यातायात पुलिस के साथ मिलकर स्वेच्छा से काम करने वालों के लिए एक योजना तैयार की है। यातायात पुलिस की तरफ चालान नहीं सलाम मिलेगा। अभियान के तहत ट्रैफिक मित्रा शामिल करेंगी। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति ट्रैफिक टावर में जाकर आवेदन कर सकते हैं। उन्हें एक साल तक के लिए लगाया जा सकता है। पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन ने बताया कि ट्रैफिक मित्रा में सिर्फ स्थानीय लोग ही शामिल हो सकते हैं। इच्छुक व्यक्तियों के आवेदन आने के बाद उनकी समीक्षा की जाएगी। जैसे की उनकी शिक्षा, उम्र के साथ ही उनका पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाएगा। इंटरव्यू के माध्यम से ट्रैफिक मित्रा का चयन किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में करीब 20 से 25 दिन का समय लगेगा। इसके बाद उनको कुछ दिनों की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इससे वह यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली को समझ सकेंगे। इसमें चयनित होने पर शहर में उनको यातायात पुलिस के साथ नियुक्त किया जाएगा। उन्हें ड्यूटी के दौरान जैकेट के साथ ही जरूरत का सामान दिया जाएगा। यह व्यक्ति यातायात के प्रबंधन, संचालन कराने, अल्कोहल नाका, दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करने आदि कार्यों में यातायात पुलिस के साथ मिलकर कार्य करेंगे। इन्हें एक साल के लिए लगाया जा जाएगा। इसके बाद फिर से समीक्षा की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।