{"_id":"6a354748f1f4b21fa002b64d","slug":"video-the-victory-cup-football-tournament-will-be-held-in-gurugram-on-june-20-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: विक्ट्री कप फुटबॉल टूर्नामेंट का 20 जून को होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: विक्ट्री कप फुटबॉल टूर्नामेंट का 20 जून को होगा आयोजन
गुरुग्राम जिले के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए विक्ट्री कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। फिट इंडिया के तत्वावधान में आयोजित यह टूर्नामेंट विशेष रूप से अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए है, जिसमें 2009 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
यह प्रतियोगिता 6 वी 6 फॉर्मेट में खेली जाएगी, जो खिलाड़ियों की गति और फुर्ती की परीक्षा लेगी। यह आयोजन 20 जून को सेक्टर 57 स्थित हॉपर में आयोजित की जाएगी। इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों और खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाली टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इसके साथ ही व्यक्तिगत उत्कृष्टता को पहचानने के लिए बेस्ट गोलकीपर, बेस्ट डिफेंडर, बेस्ट प्लेयर और टॉप स्कोरर को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिले की फुटबॉल टीम में खेलने का मौका मिलेगा।
प्रशिक्षक और आयोजक आदिल ने बताया कि प्रतियोगिता में 12 टीमें हिस्सा ले रही है। इसमें जिले की निजी अकादमियों और स्कूलों की टीमें हिस्सा लेगी। जो भी टीम जीतेगी उन्हें पुरस्कार और उस टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को प्रदेश की टीम में खेलने के लिए ट्रायल देने का मौका मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।