Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   gurugram farrukhnagar groom missing on wedding day bride family sells land

लापता दूल्हा: मंडप में बैठी रही दुल्हन, रात तक नहीं आई बरात; शादी के लिए पुश्तैनी जमीन बेच चुका था परिवार

Sun, 22 Nov 2026 09:55 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, गुरुग्राम
पीटीआई, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Sun, 22 Nov 2026 09:55 PM IST
सार

गुरुग्राम के फर्रुखनगर में 20 नवंबर को शादी के दिन दूल्हा अचानक लापता हो गया। वाटिका में बरात का इंतजार करती दुल्हन मंडप में बैठी रह गई। लड़की पक्ष का दावा है कि शादी की तैयारियों पर 25 से 30 लाख रुपये खर्च किए गए थे। परिवार ने बेटी की शादी के लिए पुश्तैनी जमीन भी बेच दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
gurugram farrukhnagar groom missing on wedding day bride family sells land
शादी के दिन भागा दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के फर्रुखनगर क्षेत्र में शादी के दिन दूल्हे के अचानक लापता होने से दुल्हन और उसके परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। 20 नवंबर को शादी के लिए वाटिका में सभी तैयारियां पूरी थीं। रिश्तेदार और ग्रामीण भी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। दुल्हन शादी के जोड़े में मंडप में बैठकर बरात का इंतजार करती रही, लेकिन रात तक दूल्हा नहीं पहुंचा। लड़की पक्ष का दावा है कि शादी की तैयारियों पर करीब 25 से 30 लाख रुपये खर्च किए गए थे। परिवार ने बेटी की शादी के लिए अपनी पुश्तैनी जमीन तक बेच दी थी।

विज्ञापन

 

Trending Videos

सरपंच के साथ लड़के के घर पहुंचे लड़की वाले
मुबारिकपुर गांव की लड़की का रिश्ता कालियावास निवासी नरेश के साथ तय हुआ था। गांव के सरपंच सतबीर सिंह के अनुसार, 18 नवंबर को लगन की रस्म हुई थी और 20 नवंबर को शादी होनी निर्धारित थी। शादी वाले दिन वाटिका में रिश्तेदारों और ग्रामीणों की मौजूदगी में कार्यक्रम चल रहा था। शाम करीब छह बजे कन्यादान की रस्म भी पूरी कर दी गई, लेकिन रात नौ बजे तक बरात नहीं पहुंची। इसके बाद लड़की पक्ष के परिजन सरपंच को साथ लेकर दूल्हे के घर पहुंचे। वहां नरेश नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां के फोन पर भेजा था संदेश
सरपंच के अनुसार, दूल्हे के परिवार ने बताया कि वे नरेश की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाने थाने गए हैं। बाद में पता चला कि नरेश घर से बिना बताए चला गया है। उसने अपनी मां के फोन पर संदेश भेजा था कि वह चार-पांच दिन बाद वापस लौटेगा। हालांकि, उसके अचानक चले जाने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

मजदूरी कर परिवार पालती है मां
सरपंच सतबीर सिंह ने बताया कि लड़की के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उसका 20 वर्षीय भाई सन्नी मजदूरी करता है, जबकि मां भी मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करती है। बेटी की शादी के लिए परिवार ने पुश्तैनी जमीन बेचकर रकम जुटाई थी। लड़की पक्ष के मुताबिक, शादी की तैयारियों में करीब 25 से 30 लाख रुपये खर्च हुए हैं।

लड़की ने शिकायत में लगाए आरोप
घटना के बाद लड़की गहरे सदमे में है और परिजनों से भी बातचीत नहीं कर रही है। उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 20 नवंबर को 15 से 20 लोग उनके गांव पहुंचे और परिवार को परेशान किया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को 26 नवंबर को थाने में पेश होने के लिए बुलाया है।

पुलिस का बयान
फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में बरात लेकर आने वाला दूल्हा फरार होने का मामला सामने आया है। परिजनों की ओर से मिली शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। - मनोज, एसीपी पटौदी, गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed