{"_id":"6a5f86b5f5041ca7a5035ad2","slug":"video-rain-brings-relief-from-humidity-orange-alert-issued-for-gurugram-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"बारिश ने दिलाई उमस से राहत, गुरुग्राम में ऑरेंज अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने दिलाई उमस से राहत, गुरुग्राम में ऑरेंज अलर्ट जारी
मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में मंगलवार सुबह हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। सुबह से रुक-रुककर हुई बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिनों के मुकाबले करीब 7 डिग्री कम रहा। इससे पहले अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले न्यूनतम तापमान भी 28 से 29 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा था।
बारिश के चलते सड़कों और बाजारों में लोगों ने राहत महसूस की। सुबह के समय ठंडी हवाएं चलने से मौसम और भी खुशनुमा हो गया। लंबे समय बाद लोगों को उमस से राहत मिली।
मौसम विभाग ने 22 जुलाई तक गुरुग्राम में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें। जलभराव वाले इलाकों और तेज बारिश के समय वाहन चलाते हुए विशेष सतर्कता बरतने की भी सलाह दी गई है। यदि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से और अधिक राहत मिलने की उम्मीद है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।