{"_id":"6a91443ee7b44ef685033a7f","slug":"video-pothole-at-gurugram-iffco-chowk-for-three-days-commuters-in-distress-due-to-traffic-jams-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: इफको चौक पर सीवर धंसने से गहरा गड्ढा, तीन दिन बाद भी मरम्मत नहीं; जाम से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: इफको चौक पर सीवर धंसने से गहरा गड्ढा, तीन दिन बाद भी मरम्मत नहीं; जाम से लोग बेहाल
दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित इफको चौक पर सीवर लाइन धंसने के कारण बनी सड़क की क्षतिग्रस्त जगह की मरम्मत का काम तीन दिन बाद भी पूरा नहीं हो सका है। सड़क पर गहरा गड्ढा होने के कारण एमजी रोड की ओर से आने वाले वाहन चालकों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी जीएमडीए की टीम मौके पर सीवर लाइन को दुरुस्त करने के काम में जुटी रही।
जीएमडीए अधिकारियों के अनुसार, क्षतिग्रस्त सीवर लाइन को ठीक करने में अभी दो से तीन दिन और लग सकते हैं। फिलहाल सीवर के पानी को डायवर्ट कर दिया गया है और सड़क की गहरी खुदाई कर पाइपलाइन को ठीक करने का काम किया जा रहा है। इसके लिए आवश्यक सीवर पाइपलाइन और अन्य सामान भी मौके पर पहुंच गया है।
मरम्मत कार्य पूरा होने तक इफको चौक के आसपास यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। सड़क पर गड्ढे और चल रहे निर्माण कार्य के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से निकलना पड़ रहा है, जिससे पीक ऑवर में जाम की स्थिति और गंभीर हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।