{"_id":"6a9e8ecc205e8257280ca862","slug":"video-plan-to-develop-greenbelts-along-major-roads-in-gurugram-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: प्रमुख सड़कों पर बिछेगी हरियाली की चादर, सुहावना होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: प्रमुख सड़कों पर बिछेगी हरियाली की चादर, सुहावना होगा सफर
गुरुग्राम शहर की सड़कों के किनारे ग्रीनबेल्ट विकसित करने और हरियाली को बनाए रखने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से दो बड़े कार्य कराए जाएंगे। सेक्टर-30/31, 40/41 और 31/40 की सेक्टर डिवाइडिंग रोड के ग्रीनबेल्ट में पौधरोपण और रखरखाव के कार्य पर करीब 1.67 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, सेक्टर-29 से 41, सेक्टर-88 से 98 और 99-115 क्षेत्र में मास्टर रोड के किनारे सफाई, पेड़ों की छंटाई और ग्रीनबेल्ट के रखरखाव के लिए करीब 4.20 करोड़ रुपये का कार्य प्रस्तावित है।
जीएमडीए शहर की सड़कों के साथ ग्रीन बेल्ट और सेंट्रल वर्ज को हराभरा बनाने पर काम कर रहा है। इसके लिए मास्टर सड़कों के साथ हरियाली बढ़ाने पर जोर है। योजना का उद्देश्य शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ पर्यावरण में सुधार और प्रदूषण नियंत्रण करना है। योजना के तहत अमलतास, गुलमोहर, कचनार, स्पेथोडिया, टेबुबिया रोसिया, पिलखना, फिकस शीला और देसी अशोक समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।