{"_id":"6ad8c7536a7686d4f1010648","slug":"video-murder-in-gurugram-vegetable-seller-beaten-over-price-of-onions-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में मर्डर: प्याज के दाम को लेकर सब्जी विक्रेता को पीटा, सुबह मृत मिला; मेडिकल बोर्ड से होगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में मर्डर: प्याज के दाम को लेकर सब्जी विक्रेता को पीटा, सुबह मृत मिला; मेडिकल बोर्ड से होगा पोस्टमार्टम
जमालपुर गांव में रहने वाले 35 वर्षीय सब्जी विक्रेता को प्याज के दाम को लेकर बहस के बाद कई लोगों ने मिलकर पीट दिया। बाद में वो साथ मौजूद पत्नी के साथ अस्पताल गया और प्राथमिक इलाज कराकर घर जाकर सो गया। आरोप है कि बुधवार सुबह सब्जी विक्रेता मृत मिला।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। बृहस्पतिवार को डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बिलासपुर थाना अंतर्गत जमालपुर चौकी की पुलिस टीम मामले में कार्रवाई कर रही है।
ये वारदात मंगलवार 20 अक्तूबर की देर शाम को हुई। मृतक आत्माराम मूल रूप से महेंद्रगढ़ के दुलोठ अहीर गांव के निवासी थे। वह ट्रैक्टर में सब्जी बेचने का काम करते थे। वे अब जमालपुर गांव में रहते थे। परिजनों ने बताया कि मंगलवार 20 अक्तूबर की शाम को आत्माराम अपनी पत्नी के साथ कासन गांव की बाजार में सब्जी बेचने गए थे। वहां कुछ व्यक्तियों से उनका झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में आत्माराम को चोटें आई थीं।
उन्हें अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। इसके बाद वह जमालपुर स्थित अपनी झुग्गी में वापस आ गए थे। रात को वे सो गए और बुधवार सुबह नींद से जागे ही नहीं। परिवार वाले अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना के बाद जमालपुर चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। परिजनों ने आत्माराम का पोस्टमार्टम करवाकर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा कि मौत कैसे हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।