{"_id":"6a466c75a0e0fa446a057ed2","slug":"video-mcg-cracks-down-on-littering-in-public-places-in-gurugram-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"शहर की सफाई को लेकर नगर निगम की अनोखी पहल, हर सप्ताह संयुक्त निगमायुक्त को काटने होंगे 15 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सफाई को लेकर नगर निगम की अनोखी पहल, हर सप्ताह संयुक्त निगमायुक्त को काटने होंगे 15 चालान
गुरुग्राम शहर को साफ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम आयुक्त ने अनोखी पहल की है। जिसके चलते आठों संयुक्त आयुक्त नगर निगम को आदेश दिया है कि हर सप्ताह वह खुद 15 चालान काटें। इसके चलते पहले ही दिन नगर निगम ने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाने वालों पर एमसीजी की सख्ती, एक दिन में 151 चालान कर 75,500 रुपये की वसूली की है।
नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रतिदिन व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा एवं मलबा फेंककर सफाई व्यवस्था को प्रभावित किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ अब नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने सभी संयुक्त आयुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रत्येक सप्ताह अपने-अपने क्षेत्रों में स्वयं निरीक्षण कर कम से कम 15 चालान करें। इससे प्रवर्तन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा तथा नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।