{"_id":"69440ab9d3d3e16a360b86e8","slug":"video-manesar-municipal-corporation-approved-development-works-worth-132-crore-2025-12-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"मानेसर: नगर निगम को 132 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की मंजूरी, मेयर बोलीं- कूड़ा उठान व जल संरक्षण पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानेसर: नगर निगम को 132 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की मंजूरी, मेयर बोलीं- कूड़ा उठान व जल संरक्षण पर जोर
मेयर डाॅ. इंद्रजीत कौर यादव ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के समय कहा कि वित्त एवं संविदा कमेटी ने निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड और गांव में विकास कार्यों के लिए 132 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। अगले कुछ महीनों में सभी काम धरातल पर नजर आएंगे। मेयर ने बताया कि कमेटी में 37 विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। जिसमें डिवीजन-1 में 22 और डिवीजन-2 में 11 अलग-अलग विकास कार्य होंगे। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट, स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित काम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में निगम क्षेत्र की कूड़े से संबंधित समस्या का स्थायी समाधान शुरू करने की पहल कर दी गई है। अगले पांच सालों के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा उठाना शुरू हो गया है। निगम के 20 वार्डों के सभी 31 गांवों और करीब 80 रिहायशी सोसाइटियों से कूड़ा उठान शुरू हो चुका है। जल्द ही इसके परिणाम देखने को मिलेंगे। इसी प्रकार जल संरक्षण के लिए निगम क्षेत्र में रेन वाटर हार्वेस्टिंग पिट बनाए जाएंगे। प्रदूषण को कम करने के लिए सहायक सफाई निरीक्षक अब कार्रवाई कर सकेंगे। खुले में कूड़ा डालने और कूड़े में आग लगाने वालों पर सीधे चालान काटा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।