{"_id":"6a98371e9bdb716c52039d81","slug":"video-hero-honda-flyover-in-gurugram-remains-unrepaired-even-after-a-year-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में एक साल बाद भी नहीं हो सकी हीरो होंडा फ्लाईओवर की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में एक साल बाद भी नहीं हो सकी हीरो होंडा फ्लाईओवर की मरम्मत
गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित हीरो होंडा फ्लाईओवर के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एक साल बाद भी कोई निर्णय नहीं ले सका है। फ्लाईओवर का जयपुर से गुरुग्राम की ओर आने वाला हिस्सा पिछले साल दो जनवरी को क्षतिग्रस्त हुआ था। इसके बाद एनएचएआई ने इसकी तकनीकी जांच केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) से कराई थी। सीआरआरआई की टीम ने जांच के बाद एनएचएआई को सौंप दी थी। रिपोर्ट में फ्लाईओवर की बड़े पैमाने पर मरम्मत किए जाने की जरूरत बताई गई थी। क्षतिग्रस्त हिस्से को फिलहाल बैरिकेड लगाकर सुरक्षित किया गया है। इसके कारण फ्लाईओवर की एक लेन बंद है। हाईवे पर वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण एक लेन बंद रहने से यातायात प्रभावित हो रहा है। वाहन चालकों को कई बार धीमी गति से निकलना पड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।