{"_id":"6a97e3b77076dc90ae0ad7d8","slug":"video-roads-closed-at-hathnikund-barrage-search-continues-for-missing-soldier-in-the-yamuna-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"हथिनीकुंड बैराज पर रास्ते बंद, यमुना में लापता जवान की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथिनीकुंड बैराज पर रास्ते बंद, यमुना में लापता जवान की तलाश जारी
हरियाणा-यूपी की एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीमों के साथ सेना के जवान और गोताखोर जुटे, बैराज से करीब 100 किलोमीटर क्षेत्र में निगरानी
प्रताप नगर। हथिनीकुंड बैराज पर आर्मी की स्पेशल फोर्स की कश्ती डूबने के बाद यमुना में लापता जवान की तलाश बुधवार को भी जारी रही। हरियाणा और उत्तर प्रदेश की एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीमों के साथ सेना के जवान और गोताखोर यमुना में सर्च अभियान चला रहे हैं। बुधवार सुबह तक लापता जवान का कोई सुराग नहीं मिल सका था। हादसे के बाद हथिनीकुंड बैराज क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
हादसे के बाद सेना के जवानों ने हथिनीकुंड बैराज से जुड़े हरियाणा और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले रास्तों पर आवाजाही रोक दी। मौके पर यमुनानगर पुलिस भी तैनात रही। पुलिस ने रास्ते के बीच वाहनों को खड़ा कर हरियाणा-पंजाब की ओर आने-जाने वाले लोगों की आवाजाही नियंत्रित की। सुरक्षा कारणों से बैराज क्षेत्र में आम लोगों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जा रही है।
यमुना में लगातार चल रहा सर्च अभियान
लापता जवान की तलाश के लिए गोताखोरों की टीमें लगातार यमुना में संभावित स्थानों पर सर्च अभियान चला रही हैं। हथिनीकुंड बैराज से लेकर दादूपुर हेड, ताजेवाला, इंद्री और करनाल तक करीब 100 किलोमीटर क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई है। नदी के किनारे भी सुरक्षा बलों की टीमें संभावित स्थानों पर नजर रख रही हैं।
जवानों की संख्या को लेकर असमंजस
हादसे के बाद शुरुआत में एक जवान के यमुना में लापता होने की जानकारी सामने आई थी। बुधवार सुबह कुछ लोगों की ओर से दो जवानों के डूबने की चर्चा भी सामने आई। हालांकि सेना की ओर से अभी तक दो जवानों के डूबने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे में यमुना में कितने जवान लापता हुए हैं।
प्रताप नगर थाना प्रभारी रोहतास ने बताया कि हादसे के बाद से पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना के जवान तलाश अभियान में जुटे हुए हैं। लापता जवान की तलाश लगातार जारी है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।
हथिनीकुंड बैराज क्षेत्र में सेना की मौजूदगी के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। सेना के अधिकारी घटनाक्रम को लेकर फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। ऐसे में आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। दूसरी ओर, गोताखोर और बचाव दल यमुना में लगातार अभियान चलाकर लापता जवान को खोजने में जुटे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।