{"_id":"6aa15103b93e3b393006b7d4","slug":"video-gurugram-sanitation-fire-and-sewer-worker-strike-extended-by-four-more-days-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: चार दिन और बढ़ी सफाई-फायर और सीवरमैन कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार पर तानाशाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: चार दिन और बढ़ी सफाई-फायर और सीवरमैन कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार पर तानाशाही का आरोप
हरियाणा में सफाई, फायर और सीवरमैन कर्मचारियों की हड़ताल 10 से 13 सितंबर तक चार दिन के लिए बढ़ा दी गई है। यह हड़ताल हरियाणा सरकार की नीतियों के विरोध में 35वें दिन भी जारी रही। आम आदमी पार्टी और विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन को समर्थन दिया है। राज्य उप प्रधान बसन्त कुमार ने सरकार से मांग की है कि टर्मिनेशन के सदमे से शहीद हुए दो पैरोल कर्मचारियों के परिवारों को उचित मुआवजा और पक्की नौकरी दी जाए। उन्होंने फायर कर्मचारी रणबीर और भवी चंद शर्मा के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और एक-एक सदस्य को पक्की नौकरी देने की मांग की। कर्मचारी नेताओं ने सफाई कर्मचारियों की गिरफ्तारी, सस्पेंशन और टर्मिनेशन रद्द करने तथा झूठे पुलिस मुकदमे वापस लेने की भी मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल और सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी हड़ताली कर्मचारियों और जनता को गुमराह कर रहे हैं। मंत्रियों के 12 से 14 मांगें मानने के दावों को झूठा बताया गया, क्योंकि सरकार ने कोई नोटिफिकेशन या पत्र जारी नहीं किया है। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने बड़ी संख्या में निकाले गए शो-कॉज नोटिस और सस्पेंशन आदेशों का विरोध किया। संघ ने सरकार से आंदोलन को दबाने के बजाय बातचीत से समाधान निकालने का आग्रह किया। कर्मचारी नेताओं ने दावा किया कि शहरों में कूड़ा उठाने और सफाई करवाने के सरकारी प्रयास विफल रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।