फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Possibility of rain on September 12.

Gurugram News: 12 सितंबर को बारिश की संभावना

Wed, 09 Sep 2026 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Possibility of rain on September 12.
बुधवार को मौसम रहा साफ। संवाद
बुधवार को गर्मी और धूल ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मिलेनियम सिटी में बुधवार को लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान रहे। दोपहर के समय गर्मी का असर बाजारों में भी देखने को मिला। सामान्य दिनों की तुलना में बाजारों में लोगों की संख्या कम रही। गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए।

बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले कुछ दिनों से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। इसके कारण एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश की संभावना कम है। 12 सितंबर को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इ
विज्ञापन

मानेसर का एक्यूआई 134 दर्ज

गर्मी के साथ शहरवासियों को सड़कों से उड़ने वाली धूल का भी सामना करना पड़ रहा है। सड़कों के किनारे और निर्माणाधीन साइटों पर प्रदूषण से जुड़े नियमों का सही तरीके से पालन नहीं होने के कारण धूल उड़ रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है और हवा की गुणवत्ता पर भी असर पड़ रहा है। बुधवार को गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 93 दर्ज किया गया, जबकि मानेसर का एक्यूआई 134 रहा। शहर की अधिकतर सड़कें जर्जर हालत में हैं, ऐसे में अगर अभी को कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में प्रदूषण से हालात फिर खराब होने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed