{"_id":"6ae1f1361d7f2d954a0e7799","slug":"video-gurugram-old-delhi-road-to-remain-closed-for-three-more-days-advisory-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: ओल्ड दिल्ली रोड तीन दिन और रहेगी बंद, ट्रैफिक डायवर्जन लागू; बाहर जाने से पहले पढ़ लें एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: ओल्ड दिल्ली रोड तीन दिन और रहेगी बंद, ट्रैफिक डायवर्जन लागू; बाहर जाने से पहले पढ़ लें एडवाइजरी
ओल्ड दिल्ली रोड का एक हिस्सा अगले तीन दिन तक और बंद रहेगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से यहां मास्टर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन लेग-1 के तहत आरसीसी बॉक्स टाइप प्रीकास्ट कलवर्ट और बरसाती नाले का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने तक इस मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा और ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। सेक्टर-22/23 डिवाइडिंग रोड सिग्नल से चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। यह मार्ग सुशील ऐमा मार्ग पर सेक्टर-22/23 डिवाइडिंग रोड सिग्नल से लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक की ओर जाता है। क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जीएमडीए की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जीएमडीए ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।