{"_id":"6ad895de066ef63cab0d3292","slug":"video-gurugram-goddess-durga-bid-farewell-with-sindoor-khela-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी विदाई, पंडालाें में महिलाओं ने किया धुनुची नाच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी विदाई, पंडालाें में महिलाओं ने किया धुनुची नाच
शहर के दुर्गा पूजा पंडालों में महिलाओं मां दुर्गा, सरस्वती, लक्ष्मी, कार्तिकेय पूजन और हवन के बाद मां दुर्गा को विदाई दी गई। पूजन के बाद मां दुर्गा को सिंदूर लगाकर महिलाओं ने एक दूसरे को जमकर सिंंदूर लगाया। सिंदूर खेला के साथ-साथ हाथों में धुनुची लेकर पंडाल में ढोल की थाप पर खूब नाचीं। गुरुग्राम में वर्ष 1982 से दुर्गा पूजा कर है शहर के सबसे पुराने पूजा पंडाल गुड़गांव बंगाली एसोसिएशन की इस साल 45 दुर्गा पूजा थी। यह आयोजन सेक्टर 9 स्थित सामुदायिक भवन में किया गया। यहां महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर लगाकर विदाई दी गई। सेक्टर 15 पार्ट टू पूर्वापल्ली दुर्गा बाड़ी पूजा पंडाल में बंगाली परिवारों ने मां दुर्गा की विदाई पूरे रीति रिवाज के साथ की। महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर चढ़ाकर सिंदूर खेला। ढोल की थाप पर धुनुची लिए नाची और मां दुर्गा के जयकारे लगा। सेक्टर 4 सामुदायिक भवन में कलिंगा कल्चरल वेलफेयर एसोसिएशन के दुर्गा पूजा पंडाल में बुधवार को हवन किया गया। इसमें काफी संख्या में सदस्यों ने हवन किया। गुरुग्राम में करीब 50 जगहों सामूहिक रूप से पंडाल बनाकर मां दुर्गा की पूजा की गई, जहां बुधवार को अपनी-अपनी परंपरा के अनुसार विदाई और विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।