{"_id":"6a2c27f214503f8c6f0fca15","slug":"video-gurugram-bulldozer-runs-over-removed-modified-silencers-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram: मॉडिफाइड साइलेंसरों को उतरवाकर चलाया बुलडोजर, 57 वाहन चालकों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: मॉडिफाइड साइलेंसरों को उतरवाकर चलाया बुलडोजर, 57 वाहन चालकों के चालान
बुलेट बाइक के साइलेंसर मोडिफाई करवाकर पटाखे छोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की है। ऐसे 57 युवकों के चालान कर उनसे 5.70 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। इसके साथ ही इन सभी साइलेंसरों को उतरवाकर उन पर पुलिस ने बुलडोजर चलवाया है।
यातायात पुलिस गुरुग्राम ने 1 मई से 31 मई के दौरान शहर में बुलेट बाइक से पटाखा चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस अवधि के दौरान ऐसे कुल 57 युवकों के 5.70 लाख रुपये के चालान किए गए।इसके साथ ही इन सभी की बाइकों के मोडिफाई कराए गए साइलेंसरों को भी पुलिस ने उतरवाया। पुलिस ने बताया कि इस अभियान के पीछे गुरुग्राम पुलिस का मकसद गुरुग्राम की सड़कों को सुरक्षित बनाकर होने वाले सड़क हादसो को रोकना है। कुछ दुपहिया चालक अपनी बाइकों में प्रेशर हॉर्न या पटाखा का इस्तेमाल करके अन्य लोगों को परेशान भी करते है। इस प्रकार के दुपहिया चालकों पर अंकुश लगाने के लिए इस साल समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जाएंगे।
सोहना शहर थाना एसएचओ रविंद्र के नेतृत्व में गुरुग्राम पुलिस ने बुलेट बाइकों से उतरवाए गए मोडिफाई साइलेंसरों को शुक्रवार को नष्ट करवाया। इन पर बुलडोजर चलवाया गया। इससे पटाखे बजा कर आमजन को परेशान व असुविधा महसूस कराने वाले वालों को अच्छा सबक दिया है। गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा पिछले 6 महीने में तीसरी बार साइलेंसरों को बुलडोजर द्वारा नष्ट किया गया है।
एसीपी यातायात सत्यपाल यादव ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यातायात पुलिस गुरुग्राम नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन जैसे पटाखा साइलेंसर या प्रेशर हॉर्न का उपयोग न करें, क्योंकि इससे न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है बल्कि सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। सभी वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और नियमों के अनुसार वाहन चलाकर शहर को सुरक्षित एवं अनुशासित बनाने में सहयोग दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।