{"_id":"6a5e1bf592aed572a004703a","slug":"video-drainage-network-from-gurugrams-mahavir-chowk-to-kapashera-border-to-be-strengthened-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"महावीर चौक से कापसहेड़ा बॉर्डर तक ड्रेनेज नेटवर्क होगा मजबूत, जलभराव से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महावीर चौक से कापसहेड़ा बॉर्डर तक ड्रेनेज नेटवर्क होगा मजबूत, जलभराव से मिलेगी राहत
गुरुग्राम में वर्षा जल निकासी व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) महावीर चौक से कापसहेड़ा बॉर्डर तक ओल्ड दिल्ली-गुरुग्राम रोड पर व्यापक ड्रेनेज सुधार कार्य करेगा। करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से होने वाली इस परियोजना के तहत 15 किलोमीटर लंबे ड्रेनेज नेटवर्क को दुरुस्त कर सतही नालों की कनेक्टिविटी मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन से जोड़ी जाएगी।
जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.सी. मीणा ने बताया कि महावीर चौक से कापसहेड़ा बॉर्डर तक का मार्ग शहर की प्रमुख सड़कों में शामिल है, जो कई रिहायशी, व्यावसायिक और औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ता है। परियोजना के तहत मौजूदा ड्रेनेज नेटवर्क की कमियों को दूर किया जाएगा। जहां नाले क्षतिग्रस्त हैं, उनकी मरम्मत की जाएगी और जहां कनेक्टिविटी नहीं है, वहां नए ड्रेन बनाकर मिसिंग लिंक पूरे किए जाएंगे। इससे वर्षा जल तेजी से मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन तक पहुंच सकेगा। दोनों ओर लगभग 7.5-7.5 किलोमीटर लंबाई में किया जाएगा। सेक्टर-14, सेक्टर-17, सेक्टर-18, डूंडाहेड़ा, कार्टरपुरी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को तेज वर्षा के दौरान जलभराव से राहत मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।