{"_id":"6a5dcdb8ccaa41f94800350f","slug":"video-sawan-somwar-2026-lakshmi-narayan-temple-dharampur-solan-devotees-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sawan Somwar 2026: धर्मपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, शिवलिंग पर चढ़ाया बेलपत्र और दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan Somwar 2026: धर्मपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, शिवलिंग पर चढ़ाया बेलपत्र और दूध
सावन माह के पहले सोमवार के अवसर पर धर्मपुर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की और शिवलिंग पर दूध, बेलपत्र, चंदन सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित की।
मंदिर में सुबह करीब छह बजे से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। सावन सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।
मंदिर के पुजारी त्रिभुवन पांडे ने बताया कि सावन माह हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बेहद पवित्र माना जाता है। इस पूरे महीने में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि सावन के प्रत्येक सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं और शिवलिंग पर बेलपत्र, चंदन, दूध सहित अन्य सामग्री अर्पित कर पूजा करते हैं।
उन्होंने बताया कि सावन को भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है। इस दौरान महिलाएं और अन्य श्रद्धालु व्रत रखकर मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं। धर्मपुर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी सावन के पहले सोमवार पर भक्तों की आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।