{"_id":"6a760dcdb893a38267031a43","slug":"video-dhbvn-appeal-regarding-safety-against-electrical-accidents-during-rainy-season-in-gurugram-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: बारिश के मौसम में बिजली हादसों से बचाव को लेकर डीएचबीवीएन की विशेष अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: बारिश के मौसम में बिजली हादसों से बचाव को लेकर डीएचबीवीएन की विशेष अपील
प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार बारिश के मौसम में बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने उपभोक्ताओं और आमजन से विशेष सावधानी बरतने और विद्युत लाइनों एवं उपकरणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।
डीएचबीवीएन और यूएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने कहा है कि बिजली की लाइनें और विद्युत उपकरण अत्यंत संवेदनशील होते हैं तथा थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।
उन्होंने लोगों से बारिश के दौरान बिजली के तारों, खंभों, ट्रांसफार्मरों और मीटर बॉक्स के आसपास विशेष सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है।,किसी भी प्रकार की बिजली संबंधी समस्या अथवा संभावित खतरे की सूचना तत्काल बिजली निगम को देने की अपील की गई है।
बिजली निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि कहीं बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ हो या ढीला होकर लटक रहा हो, तो उसके पास बिल्कुल न जाएं और न ही उसे छड़ी, डंडे या किसी अन्य वस्तु से हटाने का प्रयास करें। बारिश के कारण जमीन गीली होने पर विद्युत करंट फैलने का खतरा और अधिक बढ़ सकता है।
निगम ने पेड़ों, बिजली के खंभों और बिजली की लाइनों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। विशेष रूप से तेज हवा और बारिश के दौरान पेड़ों की शाखाओं के बिजली की लाइनों पर गिरने की संभावना रहती है।
प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि बिजली संबंधी आपातकालीन सहायता एवं शिकायत के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर 1912 तथा 1800-180-4334 पर संपर्क किया जा सकता है। संभावित विद्युत खतरे की सूचना. फोटो, वीडियो, गूगल लोकेशन अथवा निकटतम लैंडमार्क सहित व्हाट्सएप नंबर 9050960500 पर दे सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।