{"_id":"6ae47fb68f3b38236f0f6c37","slug":"video-dharmbir-bhangrola-takes-charge-as-senior-deputy-mayor-in-gurugram-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में धर्मबीर भांगरोला ने संभाला सीनियर डिप्टी मेयर का कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में धर्मबीर भांगरोला ने संभाला सीनियर डिप्टी मेयर का कार्यभार
नगर निगम गुरुग्राम को नया सीनियर डिप्टी मेयर मिल गया है। धर्मबीर भांगरोला ने शुक्रवार को सेक्टर-34 स्थित निगम कार्यालय में अपना पदभार संभाल लिया। कैबिनेट मत्री राव नरबीर सिंह ने विधायक मुकेश शर्मा, सोहना विधायक तेजपाल तंवर और मेयर राजरानी मल्होत्रा की मौजूदगी में उन्हें दायित्व ग्रहण कराया। इस दौरान निगम पार्षदों और गणमान्य लोगों की भी मौजूदगी रही। कार्यभार ग्रहण समारोह में निगमायुक्त प्रदीप दहिया सहित निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में देवेंद्र यादव सिकोहपुर, कृष्ण यादव प्रधान, मानेसर के सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण यादव, राजू यादव भांगरोला, किरोड़ी तंवर भांगरोला, खांडसा मंडी के प्रधान मोनू सैनी, दिनेश यादव और टीकाराम नंबरदार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।