{"_id":"6ae20818ae74043ad90dfc3b","slug":"video-complaint-about-increasing-pollution-by-blowing-dust-into-the-air-while-sweeping-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"झाड़ू लगाने के क्रम में धूल हवा में उड़ाकर प्रदूषण बढ़ाने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ू लगाने के क्रम में धूल हवा में उड़ाकर प्रदूषण बढ़ाने की शिकायत
झाड़ू लगाने के क्रम में धूल हवा में उड़ाकर प्रदूषण बढ़ाने की शिकायत
गुरुग्राम। नगर निगम के सफाई कर्मी भी वायु प्रदूषण को बढ़ा रहे हैं। ऐसी शिकायत सेक्टर 23 ए के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि भवानी शंकर त्रिपाठी ने की है। वीडियो के माध्यम से उन्होंने सीएक्यूएम (कमिशन फाॅर एयर क्वालिटी मैनेजमेंंट) के नियमों की धज्जियां उड़ाने की शिकायत अधिकारियों के समक्ष रखी है। उन्होंने लिखा है कि यह केवल सेक्टर 23 ए का मामला नहीं है, पूरे शहर में सड़क के किनारे झाड़ू लगाते समय सफाईकर्मी सड़क के किनारे धूल उड़ा रहे हैं। यह धूल सांसों के माध्यम से फेफड़ों में जाकर बीमारियों की वजह बन रहा है।
सिटिजन फॉर क्लीन एयर भारत की संयोजिका रुचिका सेठी टक्कर ने वन पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह के के पास सेक्टर 23 ए का यह वीडियो उदाहरण के तौर पर भेजकर गुहार लगाई है कि सड़कों की सफाई अगर मैनुअल करानी है तो इसमें इस बात के दिशा निर्देश जारी किए जाने चाहिए कि सफाई के नाम धूल को हवा में नहीं फैलाया जाए। हवा में धूल के कारण पर्टिकुलेट मैटर (पीएम) बढ़ रहा है और शहर में प्रदूषण की मात्रा बढ़ रही है। यह प्रदूषण निर्माण साइट के प्रदूषण से कम नहीं हैं। शहर के अन्य हिस्सों के लोगों ने भी इस तरह की सफाई की निंदा करते हुए, इसे बंद कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।