Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Ghaziabad News
›
Protest against installation of mobile tower amidst residential area in Ghaziabad villagers demonstrate at Tehsil office
{"_id":"6ac9121a6570b5e0aa08923d","slug":"video-protest-against-installation-of-mobile-tower-amidst-residential-area-in-ghaziabad-villagers-demonstrate-at-tehsil-office-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाने का विरोध, ग्रामीणों ने तहसील पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाने का विरोध, ग्रामीणों ने तहसील पर किया प्रदर्शन
गाजियाबाद में गांव रोरी के ग्रामीणों ने आबादी के बीच लग रहे मोबाइल टावर के विरोध में शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने टावर कार्य बंद कराने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। गांव रोरी के ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र होकर शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि गांव में घनी आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाने का कार्य किया जा रहा है। आरोप लगाया कि कार्यदायी संस्था न तो किसी विभाग और न ग्रामीणों से कोई एनओसी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का टावर से हानिकारक निकलने वाली तरंगों की चिंता सता रही है। आशंका जताई कि अगर घनी आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाया तो ग्रामीण गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते है। उपजिलाधिकारी कोमल पंवार ने उन्हें जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।