{"_id":"6adc979ad9b6f4c9f20651e7","slug":"video-freshers-party-at-its-college-muradnagar-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी, प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन, पृथु शर्मा-गरिमा बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी, प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन, पृथु शर्मा-गरिमा बने विजेता
आईटीएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी में शनिवार को बीफार्म के नवप्रवेशी छात्रों के लिए मैजेस्टिक-2026 फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। छात्रों ने नृत्य, गायन, नाटक और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शुभारंभ चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा, वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, प्राचार्य डॉ. एम. थंगराज, निदेशक डॉ. एस. सदीश कुमार और डीन डॉ. राजकुमारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने कहा कि कॉलेज जीवन उनके करियर और भविष्य की नींव है। छात्रों को हमेशा कुछ नया सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करना चाहिए। निदेशक डॉ. एस. सदीश कुमार, प्राचार्य डॉ. एम. थंगराज ने कहा कि फार्मेसी केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों की देखभाल से जुड़ा महत्वपूर्ण पेशा है। छात्रों को अनुशासन के साथ पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पृथु शर्मा को मिस्टर फ्रेशर और गरिमा को मिस फ्रेशर चुना गया। आयुष गौतम को मिस्टर फ्रेशर उपविजेता और सादिया परवीन को मिस फ्रेशर उपविजेता का खिताब मिला। इसके अलावा तुषार नेगी को मिस्टर मैजेस्टिक (बेस्ट फैशन सेंस), इशिता दास को मिस मैजेस्टिक (बेस्ट फैशन सेंस), हर्षवर्धन को मिस्टर परफॉर्मर और हर्षिता को मिस परफॉर्मर के खिताब से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मनोरंजन किया। आयोजन का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों को संस्थान से जोड़ना, आपसी मित्रता बढ़ाना और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना था।भारती चौहान, रोहिनी सैनी, मौनिका सिंह, गौरव चौधरी, नितिन चौहान और शुभांशु गोयल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।