{"_id":"6ad227705cb97f8fdb01cd45","slug":"video-cpim-stages-protest-in-ghaziabad-over-lack-of-basic-amenities-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में मूलभूत सुविधाएं न मिलने पर सीपीआईएम का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में मूलभूत सुविधाएं न मिलने पर सीपीआईएम का धरना
गाजियाबाद के साइट चार में बदहाल सफाई व्यवस्था, दूषित पेयजल, अधूरी सीवर लाइन और टूटी सड़कों समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को सीपीआई (एम) की साहिबाबाद लोकल कमेटी के कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा जोनल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि साइट-चार साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की कॉलोनियों और मजदूर बस्तियों में नियमित रूप से कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां नहीं पहुंच रही हैं। इससे सड़कों और मोड़ों पर कचरे के ढेर लग रहे हैं। कई स्थानों पर अधूरी सीवर लाइन के कारण गंदा पानी गलियों और नालियों में बह रहा है। पेयजल आपूर्ति भी अनियमित है और कई बार दूषित पानी मिलने से लोगों को बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। ऐसे में लोगों को पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है। इस दौरान लोगों ने क्षतिग्रस्त सड़कों और खराब स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा वसुंधरा जोन में सरकारी अस्पताल खोलने की मांग भी की गई। वहीं प्रदर्शन कर रहे लोगों ने साइट-4 की सभी बस्तियों में सीवर लाइन का काम पूरा कर उसे चालू करने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, सड़कों की मरम्मत और स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग की। साथ ही बढ़ा हुआ गृहकर वापस लेने, निगम के स्कूलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था करने और साहिबाबाद क्षेत्र में कम से कम 500 बेड का सरकारी अस्पताल खोलने की मांग उठाई। वहीं प्रदर्शन के दौरान बीकेएस चौहान, देवेंद्र शर्मा, नीरु सिंह सेंगर, रेनू झा और इंद्रजीत सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।