{"_id":"6a1719a61e80b83a51077531","slug":"video-strong-performance-by-faridabad-athletes-tanisha-wins-silver-medal-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Faridabad: फरीदाबाद के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, तनीषा ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: फरीदाबाद के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, तनीषा ने जीता रजत पदक
बहादुरगढ़ में आयोजित हरियाणा राज्य कराटे प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और बेमिसाल तकनीक का लोहा मनवाया है। इनमें तनिषा नेगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया जबकि अन्य दो खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। तनिषा ने जूनियर वर्ग में अंडर 50 किलोग्राम भारवर्ग में खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
कुमिते स्पर्धा में उनकी तेज गति और सटीक प्रहारों से कोई खिलाड़ी नहीं बच सका। कोच आशीष ने बताया कि पूरी प्रतियोगिता में वह अच्छी लय में नजर आईं। यही कारण रहा कि उन्होंने आसानी से रजत पदक जीत लिया, हालांकि फाइनल में आखिरी क्षणों में वह चूक गईं। इसके चलते उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
उन्होंने बताया कि तनिषा के अलावा पार्थ और वेदांशी ने भी कड़ी प्रतिस्पर्धा वाले इस मंच पर जबरदस्त अनुशासन और संघर्ष क्षमता का परिचय दिया। हालांकि वे पदक से चूक गए, लेकिन उनके आक्रामक और सधे हुए प्रदर्शन की निर्णायकों ने जमकर सराहना की। बता दें कि इस प्रतियोगिता में राज्य के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इनमें जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले यह तीनों खिलाड़ी किंग सेन फाइट क्लब अकादमी में एक साथ अभ्यास करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।