{"_id":"69b02f3fee58bc75ea011132","slug":"video-players-training-affected-due-to-dirt-in-nehru-stadium-in-gurugram-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में नेहरू स्टेडियम बदहाल: खिलाड़ियों के अभ्यास पर संकट, सफाई और मरम्मत की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में नेहरू स्टेडियम बदहाल: खिलाड़ियों के अभ्यास पर संकट, सफाई और मरम्मत की मांग
गुरुग्राम के सिविल लाइंस स्थित नेहरू स्टेडियम में इन दिनों साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। स्टेडियम परिसर में जिले खेल कार्यालय होने के बाद भी गंदगी और जगह-जगह बने गड्ढों बने हुए हैं। जिसके कारण यहां अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि हॉकी, बॉक्सिंग और हैंडबॉल के मैदानों की स्थिति भी बदहाल हो चुकी है, जिससे खिलाड़ियों की ट्रेनिंग प्रभावित हो रही है।
स्टेडियम में रोजाना 100 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न खेलों का अभ्यास करने आते हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि मैदानों में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं और आसपास कूड़ा फैला रहता है। समय पर साफ-सफाई न होने के कारण बदबू और गंदगी के बीच उन्हें अभ्यास करना पड़ रहा है।
हॉकी और हैंडबॉल मैदान के किनारों पर जमा कचरा और टूटी सतह खिलाड़ियों के लिए जोखिम बन गई है। कई खिलाड़ियों का कहना है कि अभ्यास के दौरान गड्ढों में पैर फंसने का डर बना रहता है, जिससे चोट लगने की आशंका भी रहती है। बॉक्सिंग अभ्यास क्षेत्र के आसपास भी साफ-सफाई का अभाव देखा जा रहा है।
हॉकी खिलाड़ी अशुंल ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या के बारे में अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। अमन का कहना है कि अगर जल्द ही मैदानों की मरम्मत और सफाई नहीं कराई गई तो अभ्यास करना और भी मुश्किल हो जाएगा। वहीं बास्केटबॉल खिलाड़ी अनिकेत और आकाश का कई दिनों से स्टेडियम का यही हाल है। हमने कोच से इसकी शिकायत भी की थी मगर अभी तक सफाई नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।