{"_id":"6a9c51a34848ac588806dd8e","slug":"india-vs-pakistan-women-asia-cup-2026-no-handshake-between-both-captains-know-all-details-and-updates-2026-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एशिया कप: भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ बरकरार रखी नीति, हरमनप्रीत ने फातिमा से नहीं मिलाया हाथ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशिया कप: भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ बरकरार रखी नीति, हरमनप्रीत ने फातिमा से नहीं मिलाया हाथ
Sat, 05 Sep 2026 11:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:00 PM IST
सार
भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच एशिया कप का मुकाबला शनिवार को खेला गया। मैच में टॉस के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाए।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ACC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप 2026 का मुकाबला शनिवार को दुबई में खेला गया। एक बार फिर भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से दूरी बनाई। टॉस के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाए। जब टॉस जीतने के बाद श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी फरवीज महरूफ ने फातिमा को बात करने के लिए बुलाया, तो उनके और भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर के बीच कोई हैंडशेक नहीं हुआ। टॉस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी हरमनप्रीत ने फातिमा से हाथ नहीं मिलाए।
विज्ञापन
क्यों पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाता भारत?
साल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद से भारत की पुरुष क्रिकेट टीम के अलावा, महिला क्रिकेट टीम ने भी 'नो हैंडशेक' नीति को सख्ती से लागू रखा है। औपचारिक शिष्टाचार न निभाने का फैसला सितंबर 2025 में पुरुष एशिया कप के दौरान लिया गया था। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने सलमान अली आगा की टीम के साथ तीनों मैचों में हाथ नहीं मिलाया। इसमें दुबई में हुआ टूर्नामेंट का फाइनल भी शामिल था।
इसके बाद, भारतीय महिला टीम ने भी अक्तूबर 2025 में कोलंबो में पाकिस्तान के विरुद्ध महिला वनडे विश्व कप मैच के दौरान इसी नीति का पालन किया। नवंबर 2025 में पुरुष राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था। दिसंबर 2025 में अंडर-19 एशिया कप, और फिर फरवरी 2026 में अंडर-19 वर्ल्ड कप और पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी जारी रहा। हाल ही में, जून 2026 में बर्मिंघम में महिला टी20 विश्व कप मैच के दौरान हरमनप्रीत की टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने का फैसला किया था।

भारतीय महिला टीम
- फोटो : BCCI Women
भारत का दबदबा बरकरार
मैच की बात करें तो भारतीय महिला टीम का पाकिस्तान के खिलाफ दबदबा बरकरार रहा। भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 55 रन बनाए। जवाब में भारत ने 8.4 ओवर में तीन विकेट पर 57 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। एशिया कप में भारत की यह लगातार तीसरी जीत है। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही पाकिस्तान पर अपना दबदबा बरकरार रखा है। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप टी20 में आठ मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से भारत ने सात मौकों पर जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान महज एक बार ही सफलता का स्वाद चख पाया है।

हरमनप्रीत कौर
- फोटो : BCCI Women
हरमनप्रीत की ऐतिसाहिक उपलब्धि
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। हरमनप्रीत कप्तान के तौर पर 150 टी20 खेलने वाली पहली खिलाड़ी हैं। पुरुष या महिला क्रिकेट में कोई भी खिलाड़ी अब तक ये मुकाम अपने नाम दर्ज नहीं कर सका है। हरमनप्रीत ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान यह कीर्तिमान अपने नाम किया। टी20 में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में श्रीलंका की चामरी अट्टापट्टू दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 121 टी20 मैचों में श्रीलंका टीम की कप्तानी की है।