Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Dehradun News
›
Village heads and mining businessmen, angered by a formal complaint filed against the president of their association, stage a protest at the police station.
{"_id":"6afb44de1c7cee0033053145","slug":"video-village-heads-and-mining-businessmen-angered-by-a-formal-complaint-filed-against-the-president-of-their-association-stage-a-protest-at-the-police-station-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रधान संगठन अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर पर भड़के प्रधान और खनन कारोबारी, थाने में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान संगठन अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर पर भड़के प्रधान और खनन कारोबारी, थाने में प्रदर्शन
जौलीग्रांट। रानीपोखरी ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष के खिलाफ निजी कंपनी के कर्मचारी ने पुलिस को तहरीर दी है। इससे नाराज ग्राम प्रधानों और खनन कारोबारियों ने थाने में प्रदर्शन किया। उन्होंने कंपनी कर्मचारियों पर खनन कारोबारियों को परेशान करने, चालान काटने और अवैध वसूली के लिए धमकाने का आरोप लगाया।
सोमवार को खनन कारोबारी और ग्राम प्रधान संगठन थाने पहुंचे। ग्राम प्रधान संगठन और खनन कारोबारियों का आरोप है कि खनन विभाग ने खनन कार्य पर निगरानी और कार्रवाई करने की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को दी है। निजी कंपनी के कर्मी खनन कारोबारियों को परेशान कर चालान काट रहे हैं। संबंधित कंपनी कर्मी मुख्य मार्गों के अलावा गलियों और मोहल्लों में अपनी चेक पोस्ट बनाकर ट्रैक्टर चालकों को डरा धमकाकर उगाही कर रहे हैं। जब ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष अनूप चौहान ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया तो कंपनी कर्मचारी आलोक सिंह ने उनके खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी। पूर्व प्रधान पंकज यादव ने कहा कि खनन सामग्री ले जाने वाले ट्रैक्टर चालकों को रवन्ने में माल उतारने के लिए केवल पांच मिनट का समय दिया जा रहा है। इससे चालक तेज गति से ट्रैक्टर चलाते हैं, जबकि क्षेत्र में आधा दर्जन स्कूल होने के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। प्रदर्शन में सुनील भट्ट, पंचम सिंह, धर्मेंद्र रावत, गंभीर रावत, रविंद्र कठैत और रौनक भट्ट सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं, थानाध्यक्ष राजेंद्र खोलिया ने बताया कि ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष के खिलाफ कंपनी कर्मचारी की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।