{"_id":"6afb425c8566dba148095766","slug":"cm-dhami-says-uttarakhand-will-become-a-major-hub-of-economic-power-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: सीएम ने उद्यमियों व निर्यातकों को किया सम्मानित, कहा-आर्थिक शक्ति का बड़ा केंद्र बनेगा उत्तराखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: सीएम ने उद्यमियों व निर्यातकों को किया सम्मानित, कहा-आर्थिक शक्ति का बड़ा केंद्र बनेगा उत्तराखंड
Mon, 16 Nov 2026 11:25 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:25 PM IST
सार
इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद 56वें उत्तरी क्षेत्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों एवं निर्यातकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को आध्यात्मिक के साथ आर्थिक शक्ति का बड़ा केंद्र बनाना सरकार का लक्ष्य है। पिछले कुछ वर्षों में राज्य का निर्यात 10 हजार करोड़ से बढ़कर 13 हजार करोड़ पहुंच गया है। ऊधमसिंह नगर जिले के खुरपिया में 1100 करोड़ रुपये की लागत से एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर बनेगा, जिससे 25 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
सोमवार को मसूरी रोड स्थित एक होटल में इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद 56वें उत्तरी क्षेत्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों एवं निर्यातकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उद्यमियों और निर्यातकों ने अपने परिश्रम, नवाचार और उत्कृष्ट उत्पादों के माध्यम से मेड इन इंडिया को वैश्विक स्तर पर नई पहचान और प्रतिष्ठा दिलाई है।
विज्ञापन
UK Top News: स्व-गणना का दूसरा चरण, सीएम ने की छठ पूजा, मद्महेश्वर के कपाट बंद, बदरीनाथ के रात को होंगे
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक महत्व के साथ उद्योग, विनिर्माण, निवेश और निर्यात की दृष्टि से भी अपार संभावनाओं वाला राज्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश औद्योगिक विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद एक समय ऐसा भी था, जब पर्वतीय राज्य होने के कारण यहां उद्योगों और बड़े निवेश की संभावनाओं पर सवाल उठाए जाते थे, लेकिन राज्य सरकार ने इन चुनौतियों को अवसर में बदलने का संकल्प लिया है।
एक्सपो में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान
सीएम ने उद्योग जगत से फरवरी 2027 में आयोजित होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो और अगस्त 2027 में होने वाले फार्मा मैक-टेक एक्सपो में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। विशेष रूप से राज्य के ऑटोमोबाइल, ऑटो-कंपोनेंट्स और फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों से इन आयोजनों में प्रतिभाग करने का आग्रह किया। राज्य सरकार एक नियामक के रूप में नहीं, बल्कि एक सहयोगी व सारथी के रूप में हर कदम पर उद्यमियों के साथ खड़ी रहेगी। इस मौके पर इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज चड्डा, उद्योग सचिव विनय शंकर पांडेय, इंडस्ट्री एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता सहित अन्य उद्यमी मौजूद रहे।
