Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Dehradun News
›
Dehradun: A pack of stray dogs entered an enclosure in the Kudkawala settlement of Doiwala and attacked sheep and goats, leaving 37 injured
{"_id":"6a9e3b3f890f94d2c70f912f","slug":"video-dehradun-a-pack-of-stray-dogs-entered-an-enclosure-in-the-kudkawala-settlement-of-doiwala-and-attacked-sheep-and-goats-leaving-37-injured-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"देहरादून: डोईवाला की कुड़कावाला बस्ती में आवारा कुत्तों के झुंड ने बाड़े में घुसकर भेड़-बकरियों पर किया हमला, 37 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: डोईवाला की कुड़कावाला बस्ती में आवारा कुत्तों के झुंड ने बाड़े में घुसकर भेड़-बकरियों पर किया हमला, 37 घायल
कुड़कावाला बस्ती में आवारा कुत्तों के झुंड ने बाड़े में घुसकर भेड़-बकरियों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में करीब 37 भेड़-बकरियां घायल हो गईं, जिससे पशुपालक जॉनी को भारी नुकसान हुआ है। घटना के बाद क्षेत्र के पशुपालकों में भी दहशत का माहौल है।
नगर पालिका के सभासद रियासत अली मोंटी ने बताया कि पशुपालक जॉनी की करीब 37 भेड़-बकरियां आवारा कुत्तों के हमले में घायल हुई हैं। कुत्ते बाड़े में घुस आए और उन्होंने भेड़-बकरियों पर हमला कर दिया।
वहीं, समाजसेवी प्रेम पांचाल ने प्रशासन से पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पशुपालक को हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन को तत्काल आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक पर चिंता जताते हुए नगर पालिका और प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।