फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nithari Kand Accused Surendra Koli Death Family Reaches Haridwar Demands Fair Probe Into Hanging Death

निठारी कांड: हरिद्वार पहुंचे सुरेंद्र कोली के परिजन, मौत को बताया संदिग्ध, बेटे-भाई ने बनाई मीडिया से दूरी

Sat, 19 Sep 2026 12:53 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Sat, 19 Sep 2026 12:53 PM IST
सार

निठारी कांड के सह आरोपी सुरेंद्र कोली का शव शुक्रवार को कमरे में फंदे से लटका मिला। सुरेंद्र के परिजन आज हरिद्वार पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Nithari Kand Accused Surendra Koli Death Family Reaches Haridwar Demands Fair Probe Into Hanging Death
सुरेंद्र कोली - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

निठारी कांड के मामले में बरी हुए सुरेंद्र कोली का शव हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला था। घटना के बाद शनिवार को उसके परिजन हरिद्वार पहुंचे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण रावत भी जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने सुरेंद्र कोली की मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

विज्ञापन


नारायण रावत ने कहा कि मौत की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने स्थानीय स्तर पर किसी साजिश की आशंका भी जताई। इस मामले में उन्होंने जांच के जरिए स्थिति स्पष्ट किए जाने की मांग की। साथ ही उन्होंने सुरेंद्र कोली की मौत को निठारी कांड से जोड़ने से इनकार किया। परिजनों के हरिद्वार पहुंचने के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


वहीं, सुरेंद्र के भाई, बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। परिजनों ने इस मामले में मीडिया की दखलअंदाजी को लेकर नाराजगी भी जाहिर की। पुलिस कहना है कि फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य तथ्यों के आधार पर मौत की वजह स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खड़खड़ी श्मशान घाट पर ही किया जाएगा सुरेंद्र कोली का अंतिम संस्कार 

सुरेंद्र कोली के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को डॉक्टरों के पैनल की निगरानी में कराया जाएगा। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी होगी। पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों की टीम तैयार है। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर ही सुरेंद्र कोली का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सुरेंद्र कोली के तीन भाई हरीश कोली, चंदन और आनंद के साथ उनका बेटा शिवम भी हरिद्वार पहुंच चुका है। परिवार के लोग अस्पताल परिसर में एक तरफ बैठे हुए हैं। उन्होंने फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए रखी है और घटना को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।



ये भी पढे़ं...निठारी कांड: रिहाई के बाद ठिकाना बदलता रहा सुरेंद्र कोली, चाय की गुमटी, खाने की ठेली लगाकर कर रहा था गुजर-बसर

उधर, अल्मोड़ा से हरिद्वार पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ने सुरेंद्र कोली की मौत को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आत्महत्या की कहानी पर संशय जताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की। रावत ने स्थानीय स्तर पर साजिश की आशंका भी जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed