फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women Dialogue in Dehradun Women Thank PM Modi Through Song CM Dhami Highlights Women Empowerment Uttarakhand

देहरादून: महिला ने गीत गाकर जताया पीएम मोदी का आभार, सीएम धामी बोले-हर शब्द में विश्वास, हर सुर में अपनापन

Sat, 19 Sep 2026 02:01 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 19 Sep 2026 02:01 PM IST
सार

देहरादून में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को हमेशा प्राथमिकता दी गई है।

विज्ञापन
Women Dialogue in Dehradun Women Thank PM Modi Through Song CM Dhami Highlights Women Empowerment Uttarakhand
सीए्म धामी के सामने गीत सुनाती महिला - फोटो : ANI

विस्तार

देहरादून में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने गीत के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। गीत में महिलाओं ने प्रधानमंत्री के प्रति अपने विश्वास और जुड़ाव की भावना व्यक्त की। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि गीत के हर शब्द में विश्वास और हर सुर में अपनेपन की भावना दिखाई दी। सीएम धामी ने कहा कि महिलाओं को केवल कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने वाली नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण में सशक्त भागीदार के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन


शनिवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह में उपस्थित महिलाओं ने केंद्र और राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण को समर्पित योजनाओं पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। इस गीत के जरिए महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति अपने विश्वास को व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। 
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...निठारी कांड: हरिद्वार पहुंचे सुरेंद्र कोली के परिजन, मौत को बताया संदिग्ध, बेटे-भाई ने बनाई मीडिया से दूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद के दौरान एक महिला ने अपनी बात पीएम मोदी तक पहुंचाने की इच्छा व्यक्त करते हुए, सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने ‘हमें तो मोदी ने बहुत कुछ दिया है, बहुत शुक्रिया है’ गीत के जरिए महिलाओं को बिना ब्याज के ऋण, लखपति दीदी योजना, महिला स्वयं सहायता समूहों के गठन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए, कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण को समर्पित नीतियों के चलते महिलाएं लगातार मजबूत हो रही हैं। इस गीत के माध्यम से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना स्नेह और आभार व्यक्त किया। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed