फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Administration takes a step towards a developed Bijapur; team sets out to prepare a roadmap for the city's dev

सीजी: विकसित बीजापुर की दिशा में प्रशासन का बड़ा कदम, शहर के विकास का रोडमैप तैयार करने निकली टीम

Fri, 18 Sep 2026 09:28 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2026 09:28 PM IST
सार

बीजापुर शहर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने प्रशासन ने विकास का रोडमैप तैयार करने की कवायद शुरू की है। कलेक्टर विश्वदीप के नेतृत्व में टीम ने प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं पर मंथन किया।

विज्ञापन
Administration takes a step towards a developed Bijapur; team sets out to prepare a roadmap for the city's dev
नगर भ्रमण कलेक्टर सहित प्रशासनिक अमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर शहर को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आधुनिक नागरिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। शहर के समग्र और सुनियोजित विकास के लिए दीर्घकालिक रोडमैप तैयार करने कलेक्टर विश्वदीप के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और मीडिया प्रतिनिधियों की टीम ने शहर के प्रमुख स्थलों का संयुक्त भ्रमण किया।
विज्ञापन


इस दौरान शहर की मौजूदा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और अधोसंरचना विकास, सौंदर्यीकरण, यातायात, पार्किंग, खेल सुविधाओं, स्वच्छता तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर सुझाव लिए गए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता, डीएफओ डॉ. सागर जाधव, जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे, एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल सहित प्रशासनिक अधिकारी, वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि, व्यापारी संघ के पदाधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ज्ञानगुड़ी से स्पोर्ट्स एकेडमी तक विकास की तैयारी
शहर विकास की योजना के तहत टीम ने सबसे पहले एजुकेशन सिटी ज्ञानगुड़ी का निरीक्षण किया। यहां मुख्य द्वार को आकर्षक बनाने, आवश्यक मरम्मत कार्य कराने और नया प्रतीक्षालय तैयार करने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसके बाद स्पोर्ट्स एकेडमी का निरीक्षण किया गया। यहां एथलेटिक्स ग्राउंड, दर्शक गैलरी, सड़क किनारे वृक्षारोपण के जरिए सौंदर्यीकरण, कैंटीन और शौचालय समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए। बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी जिले की खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है और हाल में यहां के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनोरा चौक से लोहाडोंगरी तक विकास की योजना
धनोरा चौक में जनप्रतिनिधियों की मांग पर स्वागत द्वार निर्माण के प्रस्ताव पर सहमति बनी। वहीं लोहाडोंगरी को आकर्षक गार्डन और चौपाटी के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। जैतालूर मार्ग के किनारे स्थित पुराने पार्क को मैरिज हॉल और गार्डन के रूप में विकसित करने तथा तालाब किनारे पाथवे बनाने की संभावनाओं पर भी मंथन हुआ। मंगल भवन परिसर में आवश्यक विकास कार्यों और व्यवस्थाओं को लेकर भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

बस स्टैंड और बाजार व्यवस्था पर विशेष फोकस
प्रशासनिक टीम ने पुराने बस स्टैंड, नए बस स्टैंड, मुक्तिधाम, महादेव तालाब और कोकड़ापारा स्टेडियम समेत कई प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। बासागार में टेनिस कोर्ट और बैडमिंटन जैसी खेल सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। पुराने बस स्टैंड के सामने सब्जी विक्रेताओं के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। वहीं नए बस स्टैंड में बसों के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने के बाद दुकानों को व्यवस्थित करने, टैक्सी स्टैंड और पुलिस सहायता केंद्र जैसी नागरिक सुविधाएं विकसित करने पर चर्चा हुई।

साप्ताहिक बाजार को भी व्यवस्थित करने की तैयारी
शहर की स्वच्छता और बाजार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए साप्ताहिक बाजार में संचालित चिकन और मटन बिक्री को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया। अधिकारियों ने शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक स्थलों को व्यवस्थित रखने के लिए आवश्यक सुधारों पर चर्चा की।

जनभागीदारी से तैयार होगा शहर के विकास का रोडमैप
प्रशासन ने शहर के विकास की योजना को केवल विभागीय स्तर तक सीमित रखने के बजाय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और मीडिया समेत विभिन्न वर्गों के सुझावों को शामिल करने पर जोर दिया है। शहर के प्रमुख स्थलों के निरीक्षण के बाद मिले सुझावों पर अलग से बैठक आयोजित कर विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय की जाएंगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से बीजापुर शहर के विकास का रोडमैप तैयार किया जाएगा।


कलेक्टर विश्वदीप ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और नागरिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए सभी पक्षों की सहभागिता जरूरी है। शहर की जरूरतों और स्थानीय सुझावों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों की प्राथमिकता तय कर समग्र योजना तैयार की जाएगी। प्रशासन की यह पहल “नक्सल मुक्त बीजापुर से विकसित बीजापुर” की दिशा में शहर के सुनियोजित विकास की शुरुआत के रूप में देखी जा रही है।

नगर भ्रमण कलेक्टर सहित प्रशासनिक अमला

नगर भ्रमण कलेक्टर सहित प्रशासनिक अमला

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed