{"_id":"6a96c3aa94b0c369fd013dc7","slug":"awareness-rally-held-in-kondagaon-on-drivers-day-demands-raised-for-respect-and-rights-bastar-news-c-1-1-noi1498-4673867-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोंडागांव: ड्राइवर दिवस पर सड़कों पर उतरे चालक, रैली निकालकर दिया यातायात नियमों और सुरक्षित सफर का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंडागांव: ड्राइवर दिवस पर सड़कों पर उतरे चालक, रैली निकालकर दिया यातायात नियमों और सुरक्षित सफर का संदेश
कोंडागांव जिले में ड्राइवर दिवस के अवसर पर ट्रक वाहन चालक कल्याण संघ, कोंडागांव की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत रायपुर नाका से हुई, जो चौपाटी मैदान पहुंची और वहां से वापस रायपुर नाका पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में संघ के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में वाहन चालकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
इस दौरान वाहन चालकों ने एक-दूसरे को ड्राइवर दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने, सावधानी बरतने और सड़क पर जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संकल्प लिया। रैली के माध्यम से आम लोगों को भी सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
संघ के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार वैष्णव ने ड्राइवर दिवस के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में वाहन चालकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। चालक ही सामान और आवश्यक वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं, लेकिन इसके बावजूद ड्राइवर वर्ग को समाज में अपेक्षित सम्मान और सुविधाएं नहीं मिल पातीं।
उन्होंने कहा कि चालकों की समस्याओं और अधिकारों के लिए ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड, ड्राइवर आयोग और अलग ड्राइवर कानून बनाया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से चालकों के हित में ठोस कदम उठाने तथा उन्हें सम्मानजनक अधिकार, सामाजिक सुरक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। रैली के दौरान चालकों ने यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित वाहन संचालन का संदेश देते हुए ड्राइवर दिवस को सार्थक रूप से मनाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।