फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Employees and pensioners will gather in front of Indravati Bhawan on September 11, protesting against five-poi

सीजी: 11 सितंबर को इंद्रावती भवन के सामने जुटेंगे कर्मचारी-पेंशनर, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर होगा प्रदर्शन

Sun, 06 Sep 2026 05:11 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 06 Sep 2026 05:11 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में नियमित-अनियमित कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी संगठन अब संयुक्त रूप से आवाज बुलंद करने की तैयारी में हैं। 11 सितंबर को भोजनावकाश के दौरान इंद्रावती भवन के गेट नंबर-3 के सामने संयुक्त प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
Employees and pensioners will gather in front of Indravati Bhawan on September 11, protesting against five-poi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में नियमित-अनियमित कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी संगठन अब संयुक्त रूप से आवाज बुलंद करने की तैयारी में हैं। 11 सितंबर को भोजनावकाश के दौरान इंद्रावती भवन के गेट नंबर-3 के सामने संयुक्त प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें विभिन्न कर्मचारी और पेंशनर संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शन के जरिए सरकार से महंगाई भत्ता, नियमितीकरण, पुरानी पेंशन और स्वास्थ्य सुविधाओं समेत पांच प्रमुख मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि लंबे समय से बातचीत के बावजूद उनकी मांगों का ठोस समाधान नहीं निकला है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष करन सिंह अटेरिया ने बताया कि करीब दो साल पहले शुरू किए गए ‘एक मांग-एक मंच’ अभियान को अब विभिन्न कर्मचारी संगठनों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों और पेंशनरों को उनके आर्थिक लाभ समय पर नहीं मिल रहे हैं। अटेरिया के मुताबिक, केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता देने की मांग पहले भी सरकार के सामने रखी जा चुकी है। इसके अलावा लंबित महंगाई भत्ता एरियर्स के भुगतान की मांग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनियमित कर्मचारी नेता गोपाल प्रसाद साहू ने नियमितीकरण, निकाले गए कर्मचारियों की बहाली और न्यूनतम वेतन सहित कई मांगों को लेकर सरकार से पहल की मांग की। उन्होंने आउटसोर्सिंग और ठेका व्यवस्था का विरोध करते हुए स्वास्थ्य विभाग में इस व्यवस्था को समाप्त करने की मांग भी उठाई है। कर्मचारी संगठनों के अनुसार, वित्त मंत्री, मुख्य सचिव और वित्त सचिव से चर्चा के बाद भी मांगों पर अपेक्षित समाधान नहीं निकला। इसके बाद संयुक्त प्रदर्शन का निर्णय लिया गया।


ये पांच प्रमुख मांगें
  1. अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण और निकाले गए कर्मचारियों की बहाली।
  2. नगरीय निकाय कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करना।
  3. स्वास्थ्य विभाग में ठेका व्यवस्था समाप्त करना।
  4. कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए 20 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा।
  5. जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता और लंबित 86 महीने के डीए एरियर्स का भुगतान।

संगठनों ने कहा है कि 11 सितंबर का प्रदर्शन सरकार का ध्यान लंबित मांगों की ओर आकर्षित करने के लिए किया जा रहा है। सकारात्मक पहल नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाने को लेकर भी निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed