फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   More than 35 active BJP workers joined the Congress.

बीजापुर में भाजपा को झटका!: 35 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस का थामा हाथ

Wed, 09 Sep 2026 05:59 PM IST
बीजापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2026 05:59 PM IST
सार

35 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस में प्रवेश किया। विधायक विक्रम मंडावी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर और फूलमाला से स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन
More than 35 active BJP workers joined the Congress.
भाजपा के 35 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस का थामा हाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिला मुख्यालय में बुधवार को ग्राम पंचायत गदामली के 35 से अधिक भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इस दौरान विधायक विक्रम मंडावी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालू राठौर सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने सभी का कांग्रेस का गमछा पहनाकर और फूलमाला से स्वागत किया। इसके साथ ही उन्हें विधिवत कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई।
विज्ञापन


कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार को ढाई साल हो चुके हैं, लेकिन मोदी की गारंटी के नाम पर किए गए चुनावी वादों में से एक भी वादा जनता के हित में पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि किसान, युवा, बेरोजगार, आदिवासी, महिलाएं, छोटे व्यापारी और आम जनता भाजपा सरकार से निराश हो रही है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में प्रदेश और देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि गदामली के भाजपा कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में शामिल होना भाजपा की नीतियों के खिलाफ बढ़ती जनभावना का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बस्तर की जल-जंगल-जमीन और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के साथ विकास की लड़ाई जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कार्यकर्ता हुए कांग्रेस में शामिल
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं में रामपाल यादव, दिनेश ठाकुर, सुनील कंडिक, अजय उरसा, चन्नू कुरशम, राकेश सकनी, अजय लेकाम, बामन कुड़ियम, राकेश तेलम, रमेश कोरसा, नागेंद्र सकनी, पिंकू कुरसम, दीपेश कुरुसम, पाकलु कुरुसम, कोबिल कोवासी, सुक्कू कुरुसम, रामसिंह यादव, पूरन सेठिया, पदम सिंह ठाकुर, चैतू पूनेम, जितेंद्र कुरसम, सीताराम उरसा, मनोज तेलाम, अनिल कुरसम, रामू भोगाम, अजय ठाकुर, अंतराम यादव, गुड्डू कूरसम, आयतू कुरसम, बोलो यादव, ललित सेठिया, कालेन्द्र ठाकुर, मिलेंद्र ठाकुर, बलदेव ठाकुर, विनोद ठाकुर, मुकेश ठाकुर, मगू कूरसम, लक्ष्मण ठाकुर, संतोष ठाकुर, समीर यादव, इंदर नाग, लक्ष्मीनाथ पूनेम, विनय पोंदी, बबलू कूरसम, सुनील तेलम, रामलू कूरसम, वंश पोंदी और विनोद कोरसा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed