Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Bijapur News
›
Major success for Kondagaon Police: Naxal material, including a 9mm pistol and 30 kg of explosives, recovered.
{"_id":"6a9d5c54b7e4b1061e0b9f69","slug":"major-success-for-kondagaon-police-naxal-material-including-a-9mm-pistol-and-30-kg-of-explosives-recovered-bastar-news-c-1-1-noi1498-4694262-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोंडागांव पुलिस की बड़ी सफलता: 9 एमएम पिस्टल, 30 किलो विस्फोटक समेत नक्सल सामग्री बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंडागांव पुलिस की बड़ी सफलता: 9 एमएम पिस्टल, 30 किलो विस्फोटक समेत नक्सल सामग्री बरामद
कोंडागांव जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कोंडागांव पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना मर्दापाल क्षेत्र में आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर सुरक्षा बलों ने कार्रवाई करते हुए 9 एमएम पिस्टल, करीब 30 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री और बड़ी मात्रा में नक्सलियों द्वारा डम्प की गई सामग्री बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर 2025 को आत्मसमर्पित माओवादियों से मिली सूचना के आधार पर नक्सल सेल, डीआरजी/बस्तर फाइटर्स और बीडीएस की संयुक्त टीम ग्राम कोरमेल, पुसपाल मोखामारी के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में रवाना हुई। टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सर्चिंग और डी-माबरामद सामान में टिफिन बम, जीलेटिन, विभिन्न प्रकार के डेटोनेटर, 6 वॉकी-टॉकी, इलेक्ट्रिक वायर, सेफ्टी फ्यूइनिंग अभियान चलाया। इस दौरान जंगल में छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान बरामद किया गया।
बरामद सामग्री में 3 बरामद सामान में टिफिन बम, जीलेटिन, विभिन्न प्रकार के डेटोनेटर, 6 वॉकी-टॉकी, इलेक्ट्रिक वायर, सेफ्टी फ्यूटिफिन बम, करीब 20 किलोग्राम जीलेटिन, इलेक्ट्रिक एवं नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, एक 9 एमएम पिस्टल, 6 वॉकी-टॉकी, कमर्शियल डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक वायर, सेफ्टी फ्यूज, कार्डेक्स वायर, लोहे का पाइप और अन्य सामग्री शामिल है।
सुरक्षा के दृष्टिगत बरामद करीब 10 किलोग्राम वजन वाले टिफिन आईईडी को बीडीएस टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज बद्री नारायण मीणा और पुलिस अधीक्षक कोंडागांव पंकज चन्द्रा के निर्देशन में की गई। अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा सहित पुलिस एवं सुरक्षा बल के अधिकारियों का पर्यवेक्षण रहा। पुलिस द्वारा जिले में नक्सल गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।