{"_id":"679116b31dca10b6f50cb3b9","slug":"video-there-was-a-fierce-fight-between-two-parties-in-raigarh","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रायगढ़ में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, एक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सामने आया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रायगढ़ में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, एक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सामने आया वीडियो
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर हुए मारपीट की घटना के बाद एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई है। मारपीट का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है जो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है। उक्त मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गंज बाजार में बीती रात सवा 11 बजे के आसपास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। मारपीट का पूरा वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है। इस दौरान अनूप अग्रवाल 50 साल की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही खरसिया मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पीएम के लिये अस्पताल भेजते हुए मामले को जांच में ले लिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही बुजुर्ग की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। खरसिया पुलिस ने प्रारंभिक जांच में अनुराग गर्ग, मनीष गर्ग के अलावा अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। इस मामले में मृतक के पुत्र गगन अग्रवाल ने बताया कि अनुराग गर्ग उर्फ चीनुए मनीष गर्गए छोटू ये लोग रात के समय अक्सर गुंडा गर्दी करते हैं। इनके परिवार के बड़े.बडे लोग होनें के चलते दादागिरी करते हैं और केश बनने पर उसे दबा देते हैं। कुछ साल पहले मेरे चाचा के साथ भी इन लोगों ने मारपीट की थी। उस समय भी इन लोगों ने उस केश को दबा दिया था और कल इसी तरह की घटना में मेरे पिता की जान चली गई। मेरे घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में लगे देखा जा सकता है कि किस तरह उन लोगों ने हंगामा मचाया है। पुलिस इस मामले में रिपोर्ट नही लिख रही है उन पर भी उपर से दबाव बनते जा रहा है। मृतक अनुप अग्रवाल के पुत्र गगन अग्रवाल ने बताया की अनुराग गर्ग, मनीष गर्ग, पवन गर्ग, उमेश गर्ग, मीना गर्ग के द्वारा उनके घर का दरवाजा तोड़ते हुए घर घुस उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।