{"_id":"68727ca25377fc978f08d0ac","slug":"video-a-group-of-elephants-blocked-the-road-in-raigad-2025-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में हाथियों के दल ने रोकी सड़क, आवागमन ठप; ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में हाथियों के दल ने रोकी सड़क, आवागमन ठप; ग्रामीणों में दहशत
धरमजयगढ़ वन मंडल के सिथरा गांव के पास शनिवार की शाम हाथियों का एक बड़ा दल सड़क पार करता देखा गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहन पूरी तरह रुक गए, जिससे लंबा जाम लग गया। हाथियों के जंगल में चले जाने के बाद ही राहगीरों का आवागमन शुरू हो सका। धरमजयगढ़ वन मंडल में इन दिनों 150 से अधिक हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। बरसात के मौसम में ये दल भोजन की तलाश में रिहायशी इलाकों में पहुंचकर फसलों और संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों के दल में शावकों की संख्या अधिक होने के कारण वे अधिक आक्रामक हो रहे हैं, जिससे खतरा बढ़ गया है। वन विभाग और हाथी मित्र दल लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। प्रभावित गाँवों में ग्रामीणों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।