Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
MLA Chaturi Nanda has been appointed as the acting president of the Chhattisgarh SC department in the Congress
{"_id":"6aa2c2d8a395cd7996012339","slug":"video-saja-emaele-catara-natha-ka-kagarasa-sagathana-ma-bugdha-jamamathara-chhatatasagaugdhha-aja-vabhaga-ka-karayakara-athhayakashha-nayakata-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीजी: एमएलए चातुरी नंद को कांग्रेस संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ अजा विभाग की कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी: एमएलए चातुरी नंद को कांग्रेस संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ अजा विभाग की कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
छत्तीसगढ़ के सरायपाली विधानसभा की विधायक चातुरी नंद को कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग की कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
चातुरी नंद को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सरायपाली विधानसभा सहित प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और जिम्मेदारी के विस्तार के रूप में देखा है।
नई जिम्मेदारी पर जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार
विधायक चातुरी नंद ने नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार और कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे इस दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगी।
अनुसूचित जाति समाज से संवाद को देंगी प्राथमिकता
चातुरी नंद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को प्राथमिकता देती रही है। प्रदेश अजा विभाग की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उनका प्रयास पार्टी की विचारधारा और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के अनुसूचित जाति समाज के लोगों से लगातार संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और अधिकारों को समझना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही समाज की आवाज को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाने के लिए भी काम किया जाएगा।
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर
नई जिम्मेदारी के साथ विधायक चातुरी नंद ने संगठनात्मक गतिविधियों को और सक्रिय करने तथा अनुसूचित जाति समाज के बीच कांग्रेस की पहुंच मजबूत करने की बात कही है। उनकी नियुक्ति के बाद सरायपाली सहित प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।