फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP's big campaign to mark Modi's 25 years of public service, Sanjay Srivastava said - Seva Sankalp will run f

मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर भाजपा का बड़ा अभियान, संजय श्रीवास्तव बोले- 1 महीने तक चलेगा सेवा संकल्प

Sun, 13 Sep 2026 04:39 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: अमन कोशले Updated Sun, 13 Sep 2026 04:39 PM IST
सार

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक महीने के ‘सेवा संकल्प अभियान’ का ऐलान किया। खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता में अभियान की रूपरेखा बताई।

विज्ञापन
BJP's big campaign to mark Modi's 25 years of public service, Sanjay Srivastava said - Seva Sankalp will run f
खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महासमुंद में जिला भाजपा कार्यालय में खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर, भाजपा द्वारा चलाये जाने वाले, विशेष सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी। 
विज्ञापन


प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि यह अभियान एक महीने तक चलेगा। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने जनसेवा की राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। भाजपा के अनुसार 7 अक्टूबर 2026 को उनकी जनसेवा के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में सेवा, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबों के लिए आवास, राशन, शौचालय, सामाजिक सुरक्षा और कोविड टीकाकरण जैसी योजनाओं से बड़े स्तर पर बदलाव आया है। पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री को मिले 37 अंतरराष्ट्रीय सम्मान, भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और 140 करोड़ देशवासियों के सामूहिक पुरुषार्थ का सम्मान हैं। अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमजन की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed