फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Fed up with elephant menace, Pasan villagers blocked bus stand, crops damaged, houses hit, forced to stay

कोरबा: हाथियों के उत्पात से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बस स्टैंड पर किया चक्काजाम, देखिये वीडियो

Thu, 15 Oct 2026 08:44 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2026 08:44 PM IST
Fed up with elephant menace, Pasan villagers blocked bus stand, crops damaged, houses hit, forced to stay
कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में हाथियों के उत्पात से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर उतर आया। फसलों की बर्बादी और सुरक्षा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पसान बस स्टैंड चौक पर चक्काजाम कर दिया। इससे पेंड्रा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर घंटों यातायात बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

ग्रामीणों के अनुसार पिछले डेढ़ महीने से 60 हाथियों का दल पसान क्षेत्र में एक ही जगह पर डेरा जमाए हुए है। हाथी लगातार खेतों में घुसकर धान की फसलों को रौंद रहे हैं, घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थिति ऐसी है कि ग्रामीणों को रात-रात भर जागकर अपने घर और खेत की रखवाली करनी पड़ रही है। दहशत के कारण स्कूल और आंगनबाड़ी तक प्रभावित हो रहे हैं।

लगातार बढ़ती समस्या से नाराज होकर ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच विनीता देवी और महिला नेत्री सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस आंदोलन में पसान के साथ-साथ तेलियामार सहित आसपास के कई प्रभावित गांवों के लोग शामिल हुए और सड़क पर बैठ गए। ग्रामीणों की मांग है कि प्रभावित गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाई जाए, पहाड़ से लगे क्षेत्रों में झटका वाला फेंसिंग तार लगाया जाए, हाथियों की निगरानी के लिए ड्रोन और टीम बढ़ाई जाए और प्रभावित परिवारों को सुरक्षा सामग्री दी जाए। साथ ही फसल नुकसान का सर्वे कर जल्द मुआवजा दिया जाए।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम, पोड़ी उपरोड़ा एसडीएम, तहसीलदार और पसान पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश दी और समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ और पुलिस ने यातायात बहाल कराया।

बताया जा रहा है कि वन विभाग हाथियों के झुंड को घने जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास में जुटा है। सड़क पार कराने के लिए दोनों तरफ कर्मचारी तैनात किए गए हैं और गांवों में मुनादी कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

इधर हाथी प्रभावित तेलियामार गांव में छात्रावास परिसर के बगीचे को हाथियों द्वारा तहस-नहस करने के बाद 160 बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं हुआ तो फिर से बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मोहाली में पंजाब बंद का असर, सड़क जाम

15 Oct 2026

मोहाली पुलिस को सफलता, हथियार तस्करी गिरोह के तीन सदस्य काबू

15 Oct 2026

नीला ड्रम केस में मुस्कान-साहिल को मिले कैदी नंबर, जेल में चुना काम, मृत्युदंड के फैसले को हाईकोर्ट में देंगे चुनौती

15 Oct 2026

झोटा हत्याकांड के विरोध में मल्लांवाला में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

झोटा हत्याकांड के विरोध में जगरांव में गूंजा जनाक्रोश, 16 वर्षीय लड़की ने सरकार को दिखाया आईना

15 Oct 2026
विज्ञापन

पलवल: विकास कार्यों में देरी पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर नाराज, गैरहाजिर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

15 Oct 2026

वीडियो: नोएडा में मिस इंटरनेशनल दीवा इंडिया 2026 के ऑडिशन

15 Oct 2026
विज्ञापन

नोएडा: सेक्टर-122 में डांडिया नाइट की धूम, गरबा पर थिरकीं महिलाएं

15 Oct 2026

यूरोकिड्स न्यू शिमला में मनाया प्री-स्कूल ग्रेजुएशन डे, नन्हे बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

15 Oct 2026

VIDEO: मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

15 Oct 2026

उरई: कस्तूरबा विद्यालय की कक्षा सातवीं की छात्रा प्रतीक्षा बनीं एक दिन की डीएम

15 Oct 2026

नोएडा में मौसम का येलो अलर्ट: कई इलाकों में तेज बारिश, तापमान में आई गिरावट; देखें रिपोर्ट

15 Oct 2026

VIDEO: अयोध्या में ही तैयार होंगे रामलला के वस्त्र, दिल्ली पर निर्भरता खत्म करने की तैयारी

15 Oct 2026

गाजियाबाद: सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों का धरना, 10 दिन से काम बंद; छह सूत्री मांगों पर अड़े

15 Oct 2026

फिरोजपुर में दोपहर दो बजे तेज बारिश, मंडियों में खुले में पड़ी धान की फसल भीगी

VIDEO: अज्ञात वाहन की टक्कर से साले की मौत, जीजा गंभीर घायल, हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

15 Oct 2026

VIDEO: कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाली अंशिका बनीं एक दिन की जिलाधिकारी, जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं

15 Oct 2026

अलीगढ़ में बारिश शुरू, दोपहर में शाम जैसा नजारा

15 Oct 2026

जीरा में पंजाब बंद का व्यापक असर, बाजार बंद; किसान जत्थेबंदियों व संस्थाओं का प्रदर्शन

कोटकपूरा में पंजाब बंद का असर, बत्तियां वाला चौक पर धरना; सरकार के खिलाफ रोष

ऊना: बेहड़ जसवां स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न, डीएसपी अनिल पटियाल ने स्वयंसेवियों को किया प्रेरित

15 Oct 2026

मौसम ने ली करवट: दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश, राहगीर बचते नजर आए

15 Oct 2026

देहरादून में राशन से भरे ट्रक का ब्रेक फेल, पेड़ से टकराया, क्लीनर की मौत

15 Oct 2026

ऊना में सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए तीन दिवसीय अभियान संपन्न, पात्र उपभोक्ताओं का किया पंजीकरण

15 Oct 2026

ग्रामीण डाक सेवकों का उत्पीड़न बंद हो, आठवें वेतन आयोग में शामिल करने की मांग

15 Oct 2026

Video: ‘मरीज को वही दवा बताई जाती है, जिसका सबसे ज्यादा असर हो’

15 Oct 2026

Video: शिवा शर्मा का मरने से पहले का वीडियो आया सामने

15 Oct 2026

कानपुर: बिठूर उपचुनाव में भाजपा का परचम, समरेंद्र सिंह राणा 2483 वोटों से जीते

15 Oct 2026

Video: मौलाना यासूब अब्बास बोले- आरक्षण का लाभ सबको मिलना चाहिए

15 Oct 2026

Video: लखनऊ में जाम हटवाने वाले खुद ही जाम लगा बैठे

15 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed