फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balco police arrested eight gamblers at Futahamuda picnic spot, seized Rs 14,700 cash, seven bikes, mobiles,

पिकनिक के आड़ में जुआ: बालको पुलिस ने 8 जुआरियों को पकड़ा, 14 हजार नगद समेत सात बाइक और मोबाइल जब्त

Thu, 15 Oct 2026 08:28 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2026 08:28 PM IST
सार

बालकोनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकनिक स्पॉट पर जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मात्र 14,700 रुपये नगद, 7 दोपहिया वाहन और 7 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
Balco police arrested eight gamblers at Futahamuda picnic spot, seized Rs 14,700 cash, seven bikes, mobiles,
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले में दीपावली से पहले जिले में जुआरियों का खेल शुरू हो गया है। पुलिस को लगातार शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जुआ खेले जाने की सूचनाएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में बालकोनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकनिक स्पॉट पर जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मात्र 14,700 रुपये नगद, 7 दोपहिया वाहन और 7 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन


एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश, एएसपी लखन पटले और सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम फुटहामुड़ा स्थित पिकनिक स्पॉट के सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग ताशपत्ती से रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर बालकोनगर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 8 लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में विजय कुमार वर्मा, हसीम कुरैशी, देवेंद्र साहनी, उज्ज्वल विश्वास, धनीराम, रहीस कुरैशी, आरिफ खान और सूरजमल देवांगन शामिल हैं। पुलिस ने मौके से 14,700 रुपये नगद, 7 दोपहिया वाहन, 7 मोबाइल फोन और 52 पत्ती ताश जब्त किया है। इस मामले में थाना बालकोनगर में अपराध क्रमांक 614/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एक माह पहले ही बांकीमोंगरा थाना पुलिस ने भी जुआ अड्डे पर छापा मारा था। लगातार कार्रवाई के बावजूद सवाल उठ रहा है कि जुआरियों से बड़ी रकम बरामद क्यों नहीं हो रही है। महज 14 हजार रुपये में 8 जुआरियों द्वारा बड़े दांव लगाए जाने की बात पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।


पुलिस ने अपील की है कि नागरिक जुआ जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें और ऐसी सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को जानकारी दें। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।

पिकनिक आड़ में जुआ 8 जुआरियों से 14 हजार नगद, 7 बाइक और मोबाइल जब्त

पिकनिक आड़ में जुआ 8 जुआरियों से 14 हजार नगद, 7 बाइक और मोबाइल जब्त

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed