Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
in-charge-minister-op-chaudhary-review-meeting-medical-college-nalanda-campus-work-power-cuts-bad-roads
{"_id":"6a86ed677957dc72ae05219f","slug":"in-charge-minister-op-chaudhary-review-meeting-medical-college-nalanda-campus-work-power-cuts-bad-roads-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4631243-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"CG News: जांजगीर-चांपा में विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री ओपी चौधरी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: जांजगीर-चांपा में विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री ओपी चौधरी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चाम्पा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2026 06:28 PM IST
जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने गुरुवार को जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास कार्यों, निर्माणाधीन परियोजनाओं और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और सभी परियोजनाएं तय समय-सीमा में पूरी होनी चाहिए।
ओपी चौधरी ने मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, नालंदा परिसर समेत जिले की प्रमुख निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की लगातार निगरानी करने और तकनीकी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले की प्राथमिकता वाली नई परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने को कहा।
बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायतों पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए फॉल्ट को जल्द ठीक करने और निर्बाध बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों और गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने पर भी जोर दिया। मंत्री ने महतारी वंदन योजना के शेष हितग्राहियों की ई-केवाईसी के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को समय पर किस्त जारी करने तथा पीएम सूर्यघर योजना का अधिक से अधिक लाभ लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान खाद-बीज की उपलब्धता, भंडारण और किसानों को नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के प्रति जागरूक करने की जानकारी ली गई। वहीं अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मंत्री ने राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण, अधिकारियों की मुख्यालय में मौजूदगी और आम लोगों की शिकायतों के संवेदनशील समाधान पर भी जोर दिया। उन्होंने साफ कहा कि भ्रष्टाचार या लापरवाही की शिकायत मिलने पर जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।