फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News SHO and ASI Suspended in Rajnandgaon for Negligence in Minor's Crime Case

सीजी: राजनांदगांव में नाबालिग से अपराध के मामले में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी और एएसआई निलंबित

Mon, 07 Sep 2026 01:42 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Mon, 07 Sep 2026 01:42 PM IST
सार

राजनांदगांव में नाबालिग बालिका से जुड़े अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं करने और प्रथमदृष्ट्या लापरवाही व संवेदनहीनता बरतने पर गैंदाटोला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश साहू और एएसआई मेघनाथ सिन्हा को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
CG News SHO and ASI Suspended in Rajnandgaon for Negligence in Minor's Crime Case
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव में नाबालिग बालिका के साथ घटित अपराध के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। त्वरित कार्रवाई नहीं करने और प्रथमदृष्ट्या लापरवाही तथा संवेदनहीनता बरतने पर पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने गैंदाटोला के थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश साहू और सहायक उप निरीक्षक मेघनाथ सिन्हा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


निरीक्षक राजेश साहू और सहायक उप निरीक्षक मेघनाथ सिन्हा को निलंबन अवधि के दौरान रक्षित केंद्र राजनांदगांव से संबद्ध किया गया है। आदेश के अनुसार, दोनों पुलिस अधिकारी सक्षम अधिकारी की अनुमति प्राप्त किए बिना अपने निर्धारित मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। साथ ही, निलंबन अवधि के दौरान दोनों अधिकारियों को नियमानुसार केवल जीवन निर्वाह भत्ता ही देय होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सीजी: 70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा, डेढ़ साल में रकम दोगुनी करने का झांसा; 500 लोगों से पैसे लेकर फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


सात दिन के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश
नाबालिग से जुड़े इस प्रकरण में पुलिस अधिकारियों की लापरवाही की प्राथमिक जांच की जिम्मेदारी **डोंगरगांव की एसडीओपी मंजूलता बाज** को सौंपी गई है। उन्हें विस्तृत जांच कर सात दिन के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामलों में प्रथमदृष्ट्या लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध इसी तरह की सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed