फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Police raid illegal firecracker storage in Balod; goods worth ₹71,000 seized, cases registered against two ind

सीजी: बालोद में अवैध पटाखों पर पुलिस का छापा, 71 हजार रुपये के पटाखे जब्त; दो लोगों पर केस

Sun, 18 Oct 2026 08:34 PM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2026 08:34 PM IST
सार

पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ दो जगह छापेमारी कर 71,440 रुपये के पटाखे जब्त किए। मरारपारा और सदर रोड में कार्रवाई के बाद दो लोगों के खिलाफ BNS की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Police raid illegal firecracker storage in Balod; goods worth ₹71,000 seized, cases registered against two ind
बालोद में अवैध पटाखों पर पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले में आगामी त्योहारों को देखते हुए बालोद पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 71,440 रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए हैं। वैध लाइसेंस और आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दो जगह दबिश, 71 हजार से अधिक के पटाखे जब्त
थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पहली कार्रवाई मरारपारा स्थित वार्ड क्रमांक 9 में की। यहां पार्वती देवांगन (38) के मकान से 852 पैकेट पटाखे बरामद किए गए, जिनकी कीमत 46,440 रुपये बताई गई है। वहीं, दूसरी कार्रवाई सदर रोड के वार्ड क्रमांक 8 में स्थित साकिर मनिहारी दुकान और मकान में की गई। पुलिस ने मो. साकिब (35) के कब्जे से 6 कार्टन पटाखे जब्त किए, जिनकी कीमत 25,000 रुपये आंकी गई है। दोनों स्थानों से जब्त पटाखों की कुल कीमत 71,440 रुपये है।
विज्ञापन


बिना लाइसेंस पटाखों के भंडारण पर कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित वैध लाइसेंस एवं आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed