{"_id":"6ac793ac19d5a263f201b82d","slug":"villagers-forced-to-repair-dilapidated-roads-potholes-being-filled-using-village-development-funds-villagers-have-appealed-to-the-administration-balod-news-c-1-1-noi1492-4810775-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजी: बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों ने खुद संभाली मरम्मत की कमान, प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी: बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों ने खुद संभाली मरम्मत की कमान, प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मांग
Thu, 08 Oct 2026 09:06 PM IST
बालोद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: बालोद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 09:06 PM IST
सार
सनौद गांव में बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों ने खुद सड़क के गड्ढे को मिट्टी से पाटा। 8 से 10 गांवों के आवागमन वाले मार्ग की जल्द मरम्मत की मांग।
विज्ञापन
खराब सड़क मरम्मत करने पर मजबूर हुए ग्रामीण, ग्राम विकास के पैसे से भरा जा रहा सड़क पर बने गड्ढे
विस्तार
बालोद जिले के ग्राम सनौद से सड़क की बदहाली का एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां लंबे समय से खराब सड़क से परेशान ग्रामीणों को खुद ही मरम्मत की पहल करनी पड़ी। गुंडरदेही नगर से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सनौद को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली करीब 2 किलोमीटर लंबी सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है।
इस मार्ग पर लिमोरा नाला पर बना छोटा पुल भी काफी पुराना हो चुका है। बारिश के दिनों में नाले का जलस्तर बढ़ने से पुल के ऊपर पानी भर जाता है और आसपास का सड़क मार्ग भी प्रभावित होता है। लगातार बारिश और जलभराव के कारण पुल के पास सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है।
लंबे समय से कार्रवाई का इंतजार
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस और त्वरित कार्रवाई नहीं की गई है। सड़क पर बने बड़े गड्ढे के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने खुद भरा सड़क का गड्ढा
प्रशासन की ओर से मरम्मत नहीं होने से परेशान होकर ग्राम विकास समिति ने सड़क पर बने गड्ढे को फिलहाल मिट्टी से पाटने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर गड्ढे को भरकर राहगीरों के लिए रास्ते को कुछ हद तक सुरक्षित बनाने की कोशिश की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थायी समाधान नहीं है। सड़क की तकनीकी रूप से मरम्मत और पुल की समस्या का स्थायी निराकरण जरूरी है।
8 से 10 गांवों के लोगों की आवाजाही
ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने बताया कि इस सड़क का इस्तेमाल केवल ग्राम सनौद के लोग ही नहीं करते, बल्कि आसपास के करीब 8 से 10 गांवों के ग्रामीण भी इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। उन्होंने बताया कि सनौद से जुड़े कोटगांव, खेरूद, खुटेरी, रेंहची, चंदनबिरही सहित आसपास के गांवों के लोगों के लिए यह मार्ग महत्वपूर्ण है। सड़क की खराब स्थिति के कारण इन गांवों के लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग
ओम प्रकाश साहू ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने और लिमोरा नाला के पुल की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सड़क की स्थिति नहीं सुधारी गई तो आने वाले दिनों में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।