फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   jdu party mla anant singh new party announcement statement on nitish kumar bihar news

बिहार: 'जदयू खत्म'- पार्टी से निष्कासन के बाद अनंत सिंह का बड़ा बयान; आगे के प्लान और नीतीश कुमार पर क्या बोले

Sun, 25 Oct 2026 11:09 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 25 Oct 2026 11:09 AM IST
सार

Bihar News : जनता दल यूनाईटेड से निष्कासन के अगले दिन बाहुबली विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने अपनी आगे की चाल का भी जिक्र किया और जदयू के साथ नीतीश कुमार, निशांत कुमार जैसे मुद्दों पर भी बात की।

विज्ञापन
jdu party mla anant singh new party announcement statement on nitish kumar bihar news
नीरज कुमार के खिलाफ रहेंगे अनंत सिंह, यह कर दिया है साफ। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

जनता दल यूनाईटेड से पत्नी सहित निष्कासन के अगले दिन बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने औपचारिक तौर पर मीडिया से बात की। उन्होंने जदयू के भूत-वर्तमान-भविष्य से लेकर अपनी आगे की योजना तक के बारे में बात की। उन्होंने दोहराया कि पार्टी की कार्रवाई से उन्हें कोई दु:ख नहीं है। जनता मालिक है। भगवान है। जो कार्रवाई, जिसने की- बढ़िया की। पार्टी नीतीश कुमार की थी। वही पार्टी में नहीं रहे तो अब जदयू बचा ही नहीं। 10-12 सीट पर आगे आफत है।

विज्ञापन


नीतीश कुमार और निशांत कुमार के बारे में क्या कहा
जनता दल यूनाईटेड नीतीश कुमार का था। वही नहीं रहे। अब है कौन पार्टी में? नीतीश जी अब नहीं हैं। खत्म हो गए। पार्टी खत्म हो गई। नीतीश कुमार की बुराई कभी नहीं करेंगे। नीतीश कुमार से कोई दूरी नहीं। फिर जाकर भेंट कर लेंगे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के बारे में पूछे जाने पर अनंत सिंह ने कहा कि अभी उनपर कुछ बोलने वाली बात नहीं। अभी वह नए हैं।
विज्ञापन


खुद पर कार्रवाई को लेकर बिफरे, जदयू को लेकर बड़ी बात कही
अनंत सिंह ने कहा कि मेरी विधायकी जाने पर कार्रवाई भी हो रही है तो मुझे दिक्कत नहीं है। पार्टी ने जिसको मालिक बनाया, उसी ने कार्रवाई की होगी। निकालने वाले किस कर्म के हैं, जो यह किया। हम जहां हैं, वहां हैं। जनता मालिक है। पार्टी के पास हमने टिकट नहीं मांगा कभी, हमें बुलाकर ही टिकट दिया गया था। निकाल लें हमें, आगे चुनाव तो आएगा ही। मंत्री, प्रधानमंत्री बनकर बैठे हैं, सभी को पता चल जाएगा चुनाव में। जनता भगवान है, मालिक है। जो जैसा करेगा, जनता जवाब देगी। अब जदयू को 10 सीट आने पर आफत है।
विज्ञापन
विज्ञापन





नीरज कुमार को लेकर क्या बोले अनंत सिंह
अनंत सिंह ने कहा कि 18 साल तक गाली देने वाले नीरज कुमार को पार्टी रखी हुई है। नीरज पर कार्रवाई होनी चाहिए या नहीं, यह पार्टी जाने। उन्होंने कहा कि अब जदयू में नेता कौन है, जो मुझसे कोई बात करेगा।

दूसरी पार्टी में जाने या अपनी पार्टी बनाने पर क्या बोले
बिहार विधान परिषद् की पटना स्नातक सीट पर जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में नामांकन से चुनाव प्रचार तक नजर आने के कारण इस कार्रवाई के बाद अनंत सिंह ने भविष्य को लेकर जैसे सवाल आए, उसी हिसाब से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह किस पार्टी में जाएंगे, यह किसी से पूछकर नहीं करेंगे। इसी सवाल के जवाब में उन्होंने मजाक के लहजे में ही कहा- हो सकता है कि हम नई पार्टी बना लें। उन्होंने कहा कि जैसे हैं हम, वैसे ही रहेंगे। जनता मालिक है, वही अनंत सिंह का फैसला करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed