{"_id":"6adc428d819a4579ae0b0bb9","slug":"health-minister-approves-new-ambulance-for-biharipur-health-centre-delivery-promised-within-two-days-after-kelhari-bus-accident-ambikapur-news-c-1-1-noi1560-4866963-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"केल्हारी बस हादसे के बाद एक्शन में स्वास्थ्य मंत्री: बिहारपुर स्वास्थ्य केंद्र को दो दिन में मिलेगी एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केल्हारी बस हादसे के बाद एक्शन में स्वास्थ्य मंत्री: बिहारपुर स्वास्थ्य केंद्र को दो दिन में मिलेगी एंबुलेंस
छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले में हुए केल्हारी बस हादसे के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं और खराब सड़कों का मुद्दा सामने आया है। हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों से मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने बिहारपुर स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के सामने रखी। इस पर मंत्री ने तत्काल एंबुलेंस की मंजूरी देते हुए दो दिनों के भीतर स्वास्थ्य केंद्र को नई एंबुलेंस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र की खराब सड़कों को दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
25 से 30 किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचने की मजबूरी
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि बिहारपुर क्षेत्र हादसे के घटनास्थल के आसपास स्थित है। यहां मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए लगभग 25 से 30 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। पहाड़ी और जंगलों से होकर गुजरने वाले रास्तों के कारण आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
इसी समस्या को देखते हुए बिहारपुर स्वास्थ्य केंद्र के लिए नई एंबुलेंस उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। एंबुलेंस की सुविधा मिलने से स्थानीय लोगों को आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी।
खराब सड़कों पर मुरूम डालने के निर्देश
हादसे में मृतकों के परिजनों से मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की खराब सड़कों की समस्या भी उठाई। लोगों ने बताया कि कई मार्गों की स्थिति खराब होने के कारण आवागमन में परेशानी होती है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने मौके पर मौजूद जिला कलेक्टर को संबंधित सड़कों पर तत्काल मुरूम डालकर उन्हें आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को आने-जाने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।
पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केल्हारी बस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की क्षति अपूरणीय है। दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने और क्षेत्र में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।