{"_id":"6adca84a6035553a390eceaf","slug":"four-members-of-same-family-drowned-in-rann-river-even-father-who-jumped-in-to-save-them-could-not-survive-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजपुर में बड़ा हादसा: रेण नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बचाने कूदा पिता भी नहीं बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजपुर में बड़ा हादसा: रेण नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बचाने कूदा पिता भी नहीं बचा
Sat, 24 Oct 2026 06:15 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 24 Oct 2026 06:15 PM IST
सार
सूरजपुर में रेण नदी के राम सरस्वतीपुर घाट पर डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। बच्चों को बचाने नदी में कूदा पिता भी नहीं बच सका।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को रेण नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। राम सरस्वतीपुर घाट पर एक ही परिवार के चार लोग नदी में डूब गए। मृतकों में पिता-पुत्र और दो नाबालिग भाई शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान विवेक कुमार सिंह (45), उनके बेटे अभिजीत सिंह (20) और गोपाल कृष्ण (13) व कृष्ण गोपाल (15) के रूप में हुई है। विवेक कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के पटना के रहने वाले थे। वह अपनी पत्नी से मिलने सूरजपुर जिले के चंद्रपुर गांव आए थे। उनके साथ उनकी पत्नी की बहन के दो बेटे भी थे, जो बिहार के कटिहार में रहते थे।
बच्चों को बचाने नदी में कूदा पिता
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, चारों राम सरस्वतीपुर घाट पर नहाने गए थे। इसी दौरान अभिजीत सिंह और उसके चचेरे भाई गोपाल कृष्ण व कृष्ण गोपाल गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें डूबता देख विवेक कुमार सिंह ने बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी, लेकिन दुर्भाग्यवश चारों की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
गोताखोरों ने निकाले शव, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और होमगार्ड विभाग के गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद चारों के शव नदी से बाहर निकाले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।